लाइफस्टाइल

Relationship Tips:प्यार को बचाना है तो ‘ईगो’ को करें बाहर: सॉरी और सच हैं रामबाण, इन 4 बातों को अपनाएं, पार्टनर के साथ बॉन्डिंग हो जाएगी मजबूत

Relationship Tips: अगर आप रिलेशनशिप में हैं और ऐसा महसूस हो रहा है कि आपके और पार्टनर के बीच प्यार कम होता जा रहा है. दूरियां बढ़ रही हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है. इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं. कभी-कभी एक-दूसरे के लिए समय नहीं निकाल पाने की वजह से भी ऐसा लगता है कि कपल के बीच प्यार और भरोसा कम होता जा रहा है. प्यार में दूरियां बढ़ने से शक घर करने लगता है.

रिश्ते कमजोर होने की कई वजहें हो सकती हैं. कई बार भावनात्मक दूरी बढ़ने से रिश्तों में तल्खी दिखने लगती है. अगर आपको भी ऐसा ही फील हो रहा है तो आप समय रहते इसे भांप लें. एक दूसरे को समझें और माफी मांगने में देर ना लगाएं. प्यार को बचाने के लिए ईगो का टकराव नहीं होना चाहिये. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके और पार्टनर के बीच की दूरियां चुटकियों में कम हो जाएंगी. आइये बताते हैं कि कौन सी वो गांठ है जो आपके रिश्ते को कमजोर कर रहा है.

समय का अभाव

अगर कपल साथ में क्वालिटी टाइम बिताने में असमर्थ हैं, तो इसका सबसे बुरा इफेक्ट रिलेशनशिप पर पड़ता है. इससे दोनों के बीच बॉन्डिंग कम हो जाती है और रिश्ता उबाऊ लगने लगता है. कभी-कभी रिश्ते में घुटन तक महसूस होने लगती है. आज की जेनरेशन में ये समस्या सबसे ज्यादा आ रही है. इसमें कपल्स अपनी जिंदगी में इतने व्यस्त हो गए हैं कि रिश्ते को लेकर उनके पास समय ही नहीं है. ये चीजें रिश्ते को बर्बाद कर देती हैं. इसलिए हेल्दी रिलेशनशिप के लिए आप दोनों समय निकालें. इससे दोनों के बीच मिसअंडरस्टैंडिंग नहीं होगी.

भरोसा खत्म होना मतलब रेड अलर्ट

अगर आपके रिलेशनशिप में भरोसे की कमी आ रही है, तो समझिये कि यह रिलेशनशिप का रेड अलर्ट है. यह समस्या आपके रिश्ते को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है. भरोसा कम होने से कपल्स के रिश्ते में शक पैदा होने लगता है. मामूली बात पर भी जलन और गुस्सा आने लगता है. इनसिक्योरिटी बढ़ने की वजह से रिलेशनशिप में झगड़ा शुरू हो जाता है. इसलिए दोनों को एक-दूसरे पर भरोसा बनाने के लिए प्यार करने का प्रयास करें. इस काम में दो चीजें आपके लिए रामबाण साबित होंगी, और वो हैं सॉरी और सच. रिलेशनशिप में झूठ की गुंजाइश नहीं होनी चाहिये.

एक दूसरे को खोने का डर भी है वजह

अगर कपल्स के बीच ये डर आ जाए कि उनका पार्टनर उनसे दूर ना हो जाए. ऐसे में यह डर धीरे-धीरे शक में बदल जाता है. पार्टनर ना चाहते हुए भी स्टॉक करना शुरू कर देता है. ऐसा करना भी रिश्ते में दूरी की वजह बन जाता है. इसलिए अपने पार्टनर से कभी भी दूर जाने की बात कभी ना करें. क्योंकि यह बात हो सकता है कि आपके लिए आम हो, लेकिन आपका पार्टनर भी इस बात को आपके जैसे ही समझे यह जरूरी नहीं है.

ये भी पढ़ें- Love Crime: अजब प्रेम की गजब कहानी! जानिये क्यों प्रेमिका ने प्रेमी के शव से रचाई शादी?

परेशानियां शेयर ना करना भी है वजह

आप जब रिलेशनशिप में एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं, परेशानियां साझा करते हैं तो इससे रिश्ते में समझ और विश्वास दोनों पैदा होता है. इस रिलेशनशिप में इस बात का जरूर ख्याल रखें कि आप पार्टनर की परेशानियों को लेकर ताना ना मारें. उसे भरोसा दें कि ये चीजें टेंपरेरी हैं. जल्द ही खत्म हो जाएंगी. इससे आपका रिश्ता मजबूत बना रहेगा.

इन बातों का रखें खास ख्याल

अगर आप पार्टनर से समस्याओं को खुलकर सामने नहीं रखते हैं या टालते हैं तो ये बात पार्टनर को पिंच कर सकती है. इससे रिश्तों में दूरियां बढ़ती हैं. पार्टनर को लगता है कि आप उनपर भरोसा नहीं करती. ये चीजें रिलेशनशिप को बर्बाद कर देता है. इसलिए आपको इन बातों पर खास ख्याल रखने की जरूरत है. इससे प्यार में भावनात्मक टच आता है और रिश्ता मजबूत बनता है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

2 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

2 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

3 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

4 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

4 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

4 hours ago