लाइफस्टाइल

Rich Protein Food Recipe: 10 मिनट में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये भेल, परफेक्ट फिगर भी पाएं, देखें रेसिपी

High Protein Food: हमारे शरीर के लिए प्रोटीन लेना बहुत जरूरी है, क्योंकि प्रोटीन एक माइक्रोन्यूट्रिएंट है जो हमारे शरीर को सुचारू रुप से चलाने में मदद करता है. हमारी डाइट में कुल कैलोरी का 15-35 प्रतिशत हिस्सा प्रोटीन का होना चाहिए. कई तरह की बीमारियों से बचे रहने के लिए शरीर को इन पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है. यदि आप बैलेंस्ड डाइट लेना चाहते हैं, तो उसमें अन्य न्यूट्रिएंट्स के साथ ही प्रोटीन भी शामिल करें. आज हम आपके लिए स्वादिष्ट और हेल्दी भेल हाई प्रोटीन डिश लेकर आए हैं, जिसे आप मिनटों में तैयार कर सकते हैं. आइए हेल्दी भेल की आसान विधि जानते हैं.

प्रोटीन के फूड सोर्स

अंडा, सोयाबीन, सोया मिल्क, दूध, दूध से बने प्रोडक्ट्स, दालें, मूंगफली, पिस्ता, बादाम, अखरोट, ओट्स, चिया सीड्स, एवोकाडो, ब्रोकली, मटर, चिकन, मछली आदि में भरपूर मात्रा में पाया जाता है.

Healthy Bhel Ingredients in Hindi

  • अंकुरित मूंग- 250 ग्राम
  • मूंगफली- 3 टेबलस्पून
  • कद्दूकस किया गाजर- 1/2 कप
  • टमाटर- 1 कटा हुआ
  • प्याज- 1/2 कटा हुआ
  • सेवन- 2 टेबलस्पून

हेल्दी भेल बनाने का तरीका

हेल्दी भेल बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा सा बाउल ले, उसमे हल्का उबला हुआ मूंग डालें. इसके बाद इसमें ड्राई रोस्टेड किए हुए मूंगफली डालें, उसके ऊपर कद्दूकस किया हुआ गाजर डाले, फिर कटा टमाटर, कटी प्याज और धनिया-पुदीना की चटनी और लाल चटनी डालें और नमक डाले. इसमें मिर्ची आप अपने टेस्ट के अनुसार, हारी या लाल मिर्च इस्तेमाल कर सकते हैं. बाउल सभी सामग्रिया डालने के बाद इसे अच्छे से मिला ले. बस कर तैयार है आपका हेल्दी टेस्टी भेल.

हाई प्रोटीन और फाइबर रिच डिश

न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, इस टेस्टी डिश में लगभग सभी तरह के पोषक तत्व मौजूद है. ये डिश लो-कैलेरी, हाई प्रोटीन और फाइबर रिच है. इस टेस्टी डिश से आपकी छोटी भूख का इलाज तो होगा ही साथ ही आपके स्वास्थ्य के लिए भी ये फायदेमंद है. इस भेल को आप ब्रेकफास्ट से लेकर लंच, ईवनिंग स्नैक्स किसी भी समय खा सकते हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago