देश

RRTS Project: रैपिड रेल प्रोजेक्ट को फंड न देने पर दिल्ली सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, एक हफ्ते का दिया समय

RRTS Project: रैपिड रेल प्रोजेक्ट के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से अपने हिस्से का फंड न देने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए दिल्ली सरकार से कहा है कि आपके 3 साल के विज्ञापन पर खर्च होने का बजट 1100 करोड़ रुपये है, लेकिन इस परियोजना के लिए पैसे नहीं हैं. बता दें कि रैपिड रेल प्रोजेक्ट मेरठ-दिल्ली के बीच बनाया जा रहा है. जिसमें यूपी और दिल्ली की सरकारों को भी भुगतान करना है.

कोर्ट ने सरकार को एक हफ्ते का समय दिया

सर्वोच्च अदालत ने दिल्ली सरकार पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि रैपिड रेल प्रोजेक्ट के लिए आपकी तरफ से भुगतान का आश्वासन दिया गया था. उस समय आपको आगाह किया गया था कि अगर भुगतान नहीं किया गया तो विज्ञापन के बजट को जब्त कर लिया जाएगा. इसलिए अब इसे जब्त करने के आदेश दे रहे हैं. आपके पास सिर्फ एक हफ्ते का समय है. तब तक ये आदेश लागू नहीं होगा. उसके बाद ये आदेश स्वत: लागू होगा. ऐसे में अब दिल्ली सरकार के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है. अगर एक हफ्ते में RRTS Project के लिए फंड जारी नहीं करती है तो उसे विज्ञापन के बजट से हाथ धोना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election: “अब RSS खुद बोल रही कि मोदी के नाम पर चुनाव नहीं लड़ा जा सकता”, कांग्रेस ने किया तीखा प्रहार

प्रोजेक्ट को इसलिए किया गया शुरू

बता दें कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजधानी को इसके आस-पास के राज्यों से जोड़ने को लेकर काम कर रही है. जिसमें बड़े शहरों तक जाने के लिए रेल और सड़क मार्ग की बेहतर व्यवस्था की जा रही है. इसी के तहत मेरठ से दिल्ली के बीच रैपिड रेल परियोजना शुरू की गई है. रैपिड रेल के शुरू होने से जहां यातायात का दबाव कम होगा, तो वहीं दूसरी तरफ लोगों को आने-जाने में समय की बचत भी होगी. इससे कई फायदे होंगे. इसका पहला प्रोजेक्ट मेरठ-दिल्ली, दूसरी दिल्ली से अलवर और तीसरा दिल्ली से पानीपत के बीच होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago