लाइफस्टाइल

भुना, भीगा या पकाया: कौन सा चना है शरीर के लिए ज्यादा पौष्टिक? खाने से पहले जान लें, वरना होगा नुकसान

Gram Benefit: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर को फिट रखने के लिए प्रोटीन सबसे जरूरी है. लोग प्रोटीन के लिए महंगे सप्लीमेंट्स और डिब्बा बंद पाउडर पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन हमारे किचन में रखा ‘चना’ प्रोटीन का एक ऐसा खजाना है, जिसका मुकाबला कोई महंगा सप्लीमेंट नहीं कर सकता.

चना (Gram) न केवल पोषक तत्वों से भरपूर है, बल्कि आयुर्वेद में भी इसे औषधि समान माना गया है. इसमें प्रोटीन, फाइबर और विटामिन का ऐसा मेल है जो शरीर को घोड़े जैसी ताकत देता है. लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि चना कैसे खाएं? भुना हुआ, भीगा हुआ या फिर सब्जी बनाकर? आइए जानते हैं किस तरीके से चना खाना आपके शरीर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है.

वजन घटाने और डायबिटीज के लिए वरदान

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं या फिर बार-बार लगने वाली भूख से परेशान हैं, तो भुना हुआ चना आपके लिए बेस्ट स्नैक है. इसमें कैलोरी कम होती है और फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा, जिससे इसे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है.

फायदे: यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. हृदय रोगों के खतरे को कम करने में भी यह काफी मददगार है.

सही समय: इसे सुबह के नाश्ते या दोपहर के समय स्नैक के तौर पर खाना सबसे अच्छा रहता है.

जिम जाने वालों की पहली पसंद भीगा चना

ज्यादातर घरों में काले चने को रातभर भिगोकर सुबह उबालकर खाया जाता है. अगर आप शारीरिक मेहनत करते हैं या जिम में पसीना बहाते हैं, तो यह तरीका आपके लिए सबसे ज्यादा कारगर है.

फायदे: उबला हुआ चना शरीर को तुरंत ऊर्जा (Energy) देता है और वजन बढ़ाने या मसल्स बनाने में मदद करता है. आयुर्वेद कहता है कि चने में थोड़ा रूखापन होता है, इसलिए अगर इसे देसी घी के साथ छौंक लगाकर पकाया जाए, तो यह शरीर के ‘वात दोष’ को खत्म करता है और पाचन में आसान हो जाता है.

सही समय: इसे सुबह के नाश्ते या शाम को हल्की भूख लगने पर खाया जा सकता है.

चने का सत्तू से पेट को मिलेगी ठंडक

गर्मियों के मौसम में चने का सत्तू किसी अमृत से कम नहीं है. भुने हुए चने को पीसकर बनाया गया यह पाउडर न केवल प्रोटीन देता है, बल्कि पेट को भीतर से ठंडा भी रखता है.

फायदे: सत्तू का शरबत पीने से शरीर की थकान दूर होती है और यह आंखों की रोशनी (नेत्र रोग) के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है और लू से भी बचाता है.

सावधानी: किन्हें बचना चाहिए?

आयुर्वेद के अनुसार, चने की तासीर थोड़ी भारी और रूखी होती है. ऐसे में जिन लोगों को गैस, एसिडिटी या जोड़ों के दर्द (वात दोष) की समस्या रहती है, उन्हें चने का सेवन बहुत सीमित मात्रा में करना चाहिए. चने को हमेशा अच्छी तरह चबाकर खाएं और बेहतर पाचन के लिए इसमें अदरक या हींग का इस्तेमाल जरूर करें.

ये भी पढ़ें: चेहरे पर सेलिब्रिटी जैसा ग्लो चाहिए? आइस वॉटर फेशियल के फायदे जानें, गर्मी में चमक उठेगी आपकी त्वचा

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

13 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

30 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

43 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

55 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago