लाइफस्टाइल

Skin Care tips: डार्क सर्कल हो या पिंपल्स, बड़े काम की है मुंह की लार, जानें इसके जबरदस्त फायदे

How To Remove Dark Circle: आमतौर पर जब हम बीमार पड़ते हैं, तो डॉक्टर के पास जाना ही सबसे बेहतर विकल्प होता है. लेकिन कुछ शारीरिक समस्याएं ऐसी होती हैं जिनका समाधान हमारे घर में ही छुपा होता है. पारंपरिक घरेलू उपायों में से एक बेहद असरदार उपाय है – मुंह की लार. जी हां, वही लार जो हमारे मुंह में बनती है, वह कई तरह की समस्याओं में प्राकृतिक औषधि की तरह काम कर सकती है.

शोधों के अनुसार, मुंह की लार में कई ऐसे तत्व होते हैं जो हमारी सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. लार में पाए जाने वाले लाइसोजाइम नामक एंजाइम्स में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो कील-मुंहासों को खत्म करने में कारगर हैं. सुबह उठते ही बिना कुछ खाए-पिए अपनी बासी लार को चेहरे पर लगाने से त्वचा संबंधित समस्याएं जैसे मुंहासे, रूखापन और रोम छिद्रों का बंद होना कम हो सकता है.

ऑयली स्किन के लिए वरदान

जिन लोगों की त्वचा तैलीय होती है, उनके चेहरे के पोर्स अक्सर बंद हो जाते हैं, जिससे मुंहासे बढ़ते हैं. लेकिन यदि सुबह की लार को चेहरे पर लगाया जाए, तो इससे पोर्स खुलते हैं और त्वचा साफ नजर आने लगती है.

आंखों के लिए भी है लाभकारी

आयुर्वेदिक मान्यता के अनुसार, सुबह की लार को आंखों पर काजल की तरह लगाने से आंखों का सूखापन दूर हो सकता है और कई प्रकार की आंखों की परेशानियां कम हो सकती हैं. यह उपाय सदियों से अपनाया जा रहा है.

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

जब हम सुबह उठकर बिना कुल्ला किए पानी पीते हैं, तो रात भर मुंह में जमा लार भी हमारे शरीर में जाती है. यह लार पेट में जाकर पाचन क्रिया को मजबूत करने में मदद करती है. ऐसा माना जाता है कि “पेट है तो सेहत है”, और लार इसमें एक प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करती है.

लार बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय

कई बार शरीर में लार बनना कम हो जाता है, जिसकी वजह से मुंह सूखने लगता है और पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं. इसके लिए आयुर्वेद में कुछ असरदार उपाय बताए गए हैं. मेथी, त्रिफला और आंवला का सेवन लार के निर्माण में मदद करता है. साथ ही नीम, बबूल, आम, पीपल जैसे पेड़ों की दातुन का इस्तेमाल भी बेहद लाभकारी होता है.

रोजमर्रा की जिंदगी में हम कई ऐसी चीजें इस्तेमाल करते हैं जो लार के निर्माण को नुकसान पहुंचा सकती हैं. जैसे- केमिकल युक्त टूथपेस्ट, शराब या तंबाकू का सेवन, और कुछ एलोपैथिक दवाओं के साइड इफेक्ट्स. इनसे बचकर हम अपने शरीर की प्राकृतिक सुरक्षा प्रणाली यानी लार को सुरक्षित रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: सेहत और स्वाद का राजा धनिया: आयुर्वेद की नजर से समझिए इसके फायदे, सब्जी में हरे पत्ते डालना जरूरी

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

5 minutes ago

13 करोड़ का खिलाड़ी CSK में आधे दाम पर? धोनी की टीम ने रचा बड़ा खेल, बदले में SRH को क्या मिला?

IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…

15 minutes ago

PM मोदी ने पैरा खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, बोले- हिम्मत हो तो कोई मंजिल दूर नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…

35 minutes ago

हजारों घर खरीदारों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अब मिल सकेगी फ्लैट की रजिस्ट्री; बिल्डर को लगाई फटकार

Parshvnath Developers: सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स में घर खरीदने वाले सत्यापित आवंटियों…

36 minutes ago

5 शहरों से 26 शहरों तक पहुंचा मेट्रो नेटवर्क, रोज 1 करोड़ से ज्यादा लोग कर रहे सफर- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में भारत में केवल 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था,…

51 minutes ago

पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाई पावर्ड कमेटी को एक महीने में रिपोर्ट देने का आदेश

Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…

55 minutes ago