Health Tips: कोरोना की तीसरी लहर धीरे-धीरे खत्म होने लगी है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी फिर से पटरी पर लौट रही है और लोग अपने-अपने कामों के लिए बाहर जाने लगे हैं. साथ ही अब गर्मी का मौसम भी आने लगा है अब फिर से वही पसीना, धूल और मिट्टी जैसी समस्याएं भी होने लगी है इस समय में अक्सर ऑफिस या अन्य किसी काम से रोजाना बाहर जाने वाली महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि उनकी त्वचा स्किन धूल, मिट्टी और धूप के संपर्क में आती है और उनकी स्किन डल दिखने लगती है. ऐसे में उन्हें अपनी स्किन का विशेष रूप से ध्यान रखना पड़ता है. बदलते मौसम में सिर्फ बार-बार मुंह धोकर और अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट्स यूज करना ही काफी नहीं है. ऐसे में त्वचा की अंदर से सफाई करना भी बेहद जरूरी है, जिसका सबसे अच्छा उदाहरण है भाप लेना. हालांकि, अक्सर कुछ महिलाएं स्टीमर न होने की वजह से भाप नहीं ले पाती हैं. लेकिन, हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे जिनसे आप स्टीमर मशीन के बिना ही घर पर आसानी से भाप ले सकती हैं. तो चलिए जानते हैं, घर पर भाप लेने को सबसे बेस्ट तरीके क्या हैं.
ज्यादा फायदे लेने के चलते कुछ लोग होते हैं जो हर रोज स्टीम लेते हैं, लेकिन ऐसा करने से नुकसान होता है. इससे त्वचा के रोम छिद्र खुले रह जाएंगे. आप महीने में दो से तीन बार स्टीम ले सकते है. स्टीम लेने से पहले चेहरे को साफ करना जरूरी होता है. स्टीम लेने के लिए 5 से 10 मिनट तक का वक्त काफी है. स्टीम लेने के बाद चेहरे को पैट ड्राई कर हमेशा मॉइश्चराइज करना चाहिए. अगर आपकी त्वचा संसिटिव है या मुहांसे से भरी या ड्राई है तो आपको स्टीम नहीं लेना चाहिए.
स्टीम लेने के लिए आप एक बड़े कटोरे में गर्म पानी ले लीजिए.आपको एक तौलिए की भी जरूरत होगी. उसके बाद उससे पहले अपना चेहरा साफ कर लीजिए.गर्म पानी में अपने फेस के हिसाब से कोई भी essential.oil मिला सकते हैं.सिर के ऊपर तौलिया ओढ़ लें. स्टीम केवल आपके चेहरे पर आना चाहिए.अब चेहरे को गर्म पानी के ऊपर झुकाए. फिर 5 से 10 मिनट तक भाप लें इस दौरान आंखों को बंद रखें. ध्यान रहे कि चेहरे को पानी के ज्यादा नजदीक लेकर नहीं जाना है इससे आपका चेहरा जल सकता है. चेहरे को स्टीम देने के बाद मॉइश्चराइजिंग क्रीम या एलोवेरा जेल जरूर लगाएं.
असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…
BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…
Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…
Adani University third convocation 2026 IISc director AI: अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में…
झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…