आस्था

सावन में इस दिन सोमवती अमावस्या, बन रहे हैं तीन शुभ संयोग, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

Somvati Amavasya 2023: इस बार सावन माह में पड़ने वाली अमावस्या बेहदी ही खास होने जा रही है. सोमवार के दिन पड़ने वाली इस अमावस्या ​को सोमवती अमावस्या कहते हैं. वहीं इसे हरियाली अमावस्‍या के नाम से भी जाना जाता है. एक तो सावन और दूसरी तरफ सोमवार होने के कारण यह अमावस्या बेहद ही खास मानी जा रही है. वहीं सोमवती अमावस्या के दिन कई शुभ संयोग भी बन रहे हैं. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ 3 अन्य शुभ संयोग भी बन रहे हैं.

इस दिन सोमवती अमावस्या 2023 

पंचांग के अनुसार, इस साल सावन के कृष्ण पक्ष की अमावस्या की शुरुआत 16 जुलाई को हो रही है. इस दिन रविवार है और रात 10 बजकर 08 मिनट से यह  शुरू हो रही है, उसके बाद इसका समापन 18 जुलाई को 12 बजकर 01 मिनट पर हो रहा है. उदयातिथि के मुताबिक सोमवती अमावस्या 17 जुलाई सोमवार को पड़ रही है.

सोमवती अमावस्या 2023 के दिन स्नान-दान मुहूर्त

17 जुलाई को पड़ने वाली सोमवती अमावस्या के दिन  शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 34 मिनट से सुबह 07 बजकर 17 मिनट तक है. वहीं सोमवती अमावस्या का दूसरा मुहूर्त सुबह 09 बजकर 01 मिनट से सुबह 10 बजकर 44 मिनट तक है.

सोमवती अमावस्या पर ये शुभ संयोग

सोमवती अमावस्या के दिन सावन का सोमवार, सर्वार्थ सिद्धि और रुद्राभिषेक जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं. ये तीनों ही संयोग बेहद ही खास माने जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: Kamika Ekadashi 2023: सावन में इस दिन कामिका एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त और इस दिन की जानें वाली पूजा की विधि

सोमवती अमावस्या के दिन पाएं पितृ दोष से मुक्ति

अमावस्या के दिन पितरों की कृपा पाने और उनकी प्रसन्नता के लिए तर्पण और श्राद्ध करने का विधान है. अमावस्या के दिन मंदिर के पास स्थित पीपल के पेड़ की पूजा विशेष रूप से फलदायी है. मान्यता है कि इस पेड़ के नीचे अपने पितरों की मंगलकामना करते हुए उनके नाम से घी का दीपक जलाने से उनकी कृपा बनी रहती है.

पितरों को पूजने के क्रम में उनका पसंदीदा भोजन बनाकर इसे तीन हिस्सों में बांट लें. इसका पहला हिस्सा गाय को खिलाएं तो दूसरा हिस्सा कुत्ते को और तीसरा कौवों को खिलाएं. एक और उपाय में इस दिन मां तुलसी को रात में दीपक दिखाकर उनकी पूजा करने का भी विधान है.

Rohit Rai

Recent Posts

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

9 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

9 minutes ago

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

21 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

26 minutes ago

सिर्फ चेतावनी नहीं, अब एक्शन चाहिए; दक्षिण एशिया में जानलेवा बनती गर्मी से निपटने के लिए भारत समेत 4 देश आए साथ

दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…

32 minutes ago