Happy Teddy Day 2025: वैलेंटाइन वीक (valentine week) का चौथा दिन टेडी डे के (Teddy Day) रूप में मनाया जाता है, जो हर साल 10 फरवरी को आता है. इस दिन लोग अपने पार्टनर या खास लोगों को टेडी बियर गिफ्ट करते हैं, जो कोमलता, अपनापन और मासूमियत का प्रतीक माना जाता है. टेडी बियर न सिर्फ एक खिलौना है, बल्कि यह रिश्तों में जोश और स्नेह को दर्शाने का एक अनोखा जरिया भी है. यही वजह है कि प्रेमी, दोस्त और करीबी लोग एक-दूसरे को टेडी गिफ्ट कर अपनी भावनाएं जाहिर करते हैं.
हालांकि वैलेंटाइन वीक संत वैलेंटाइन की कहानी से जुड़ा है, लेकिन टेडी डे का इतिहास अलग है. इसकी शुरुआत 1902 में अमेरिकी राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट से जुड़ी एक घटना से हुई थी. जब वे शिकार पर गए, तो उन्होंने एक भालू को मारने से इनकार कर दिया. उनके इस दयालु स्वभाव को कार्टूनिस्ट क्लिफोर्ड कैनेडी बैरीमैन ने एक कार्टून के रूप में प्रस्तुत किया, जो बहुत लोकप्रिय हुआ. इसी से प्रेरित होकर व्यापारी मॉरिस मिचटॉम ने पहला टेडी बियर बनाया. देखते ही देखते यह सॉफ्ट टॉय दुनियाभर में मशहूर हो गया,
अपने नरम और प्यारे डिज़ाइन के कारण टेडी बियर जल्दी ही हर उम्र के लोगों का पसंदीदा बन गया. इसके बाद अलग-अलग आकार, रंग और डिज़ाइनों में टेडी बियर बनाए जाने लगे, जो खासतौर पर गिफ्टिंग के लिए मशहूर हो गए.
टेडी बियर गिफ्ट करने का महत्व
टेडी बियर सिर्फ एक खिलौना नहीं, बल्कि यह खुशी और सुकून का भी प्रतीक है. शोध बताते हैं कि टेडी बियर को गले लगाने से ऑक्सीटोसिन (Happy Hormone) रिलीज होता है, जिससे तनाव कम होता है और सकारात्मक भावनाएं बढ़ती हैं. यही कारण है कि टेडी डे पर इसे गिफ्ट करने का चलन तेजी से बढ़ रहा है.
टेडी बियर की बढ़ती मांग इसे एक शानदार बिजनेस ऑप्शन बनाती है. इसे घर से कम लागत में शुरू कर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है. सरकार भी आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत खिलौना निर्माण को बढ़ावा दे रही है, जिससे इस क्षेत्र में नए अवसर खुल रहे हैं. इस बिजनेस को 20,000-25,000 रुपये की शुरुआती लागत से घर से ही शुरू किया जा सकता है. जन्मदिन, वैलेंटाइन डे, सालगिरह जैसे मौकों पर टेडी बियर की मांग सबसे ज्यादा होती है, जिससे यह एक लाभदायक व्यवसाय बन सकता है.
ये भी पढ़ें: अगर आप भी नाइट ड्यूटी करते हैं तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये समस्याएं
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में घर खरीदारों के 126.30 करोड़ रुपये के कथित गबन से…
Supreme Court On Rahul Gandhi case: गर्भवती पत्रकार को कथित तौर पर धक्का देने के…
सुप्रीम कोर्ट केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन द्वारा अपना पासपोर्ट रिलीज करने की मांग को…
पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…
करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…
सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…