लाइफस्टाइल

चमकाने के चक्कर में कहीं बर्बाद न करें दांत, जानिए बेकिंग सोडा और नींबू का सच

Teeth Whitening Tips: सफेद और चमकदार दांत हर किसी की चाहत होते हैं. हंसते समय साफ दांत सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, बल्कि आपका आत्मविश्वास (Confidence) भी बढ़ाते हैं. इसी चाहत का फायदा उठाकर आजकल सोशल मीडिया पर ‘दांतों को 5 मिनट में सफेद करने’ के सैकड़ों वायरल वीडियो तैर रहे हैं.

कोई बेकिंग सोडा (Baking Soda) रगड़ने की सलाह देता है, तो कोई नींबू और सिरके (Lemon and Vinegar) का लेप लगाने की. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दांतों को चमकाने के ये ‘चमत्कारी घरेलू नुस्खे’ असल में आपके दांतों के सबसे बड़े दुश्मन हैं?

क्यों पीले हो जाते हैं दांत?

दांतों को सफेद करने से पहले यह समझना जरूरी है कि वे पीले क्यों होते हैं. इसकी सबसे आम वजह है चाय, कॉफी, तंबाकू और कोल्ड ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन. इनमें मौजूद पिगमेंट दांतों की बाहरी परत (Enamel) पर चिपक जाते हैं और धीरे-धीरे स्थायी दाग बन जाते हैं. इसके अलावा, उम्र बढ़ने के साथ दांतों की बाहरी सफेद परत (इनेमल) घिसने लगती है और उसके नीचे मौजूद प्राकृतिक पीली परत ‘डेंटिन’ (Dentin) दिखाई देने लगती है, जिससे दांत पीले लगने लगते हैं.

बेकिंग सोडा: ज्यादा रगड़ा तो घिस जाएंगे दांत (Baking Soda for Teeth)

कई लोग बेकिंग सोडा लेकर उसे बार-बार और जोर-जोर से दांतों पर रगड़ने लगते हैं. यह सच है कि यह सतह के कुछ हल्के दाग हटा सकता है, लेकिन यह दांत का असली रंग नहीं बदलता. इसे ज्यादा रगड़ने से दांतों की बाहरी परत घिस जाती है, जिससे दांतों में भयंकर सेंसिटिविटी (Sensitivity) यानी ठंडा-गरम लगने की परेशानी शुरू हो जाती है.

नींबू और सिरका: दांतों का सबसे बड़ा ‘दुश्मन’ (Lemon for Teeth Side Effects)

नींबू और सिरका खट्टे और एसिडिक (Acidic) होते हैं. अगर आप इन्हें दांतों पर रगड़ते हैं, तो इनका एसिड दांतों के ‘इनेमल’ को पूरी तरह गला सकता है. सबसे डरावनी बात यह है कि इनेमल एक बार खराब हो जाए, तो वह दोबारा कभी वापस नहीं बनता. दांत सफेद होने के बजाय डेंटिन परत के कारण और भी ज्यादा पीले दिखने लगते हैं और झनझनाहट इतनी बढ़ सकती है कि आपका पानी पीना भी मुहाल हो जाए.

ये भी पढ़ें: सिर्फ नक्शा या जमीन का टुकड़ा नहीं… जानिए आखिर क्या है ‘भारत’ की असली परिभाषा?

तो फिर सही तरीका क्या है? (Yellow Teeth Home Remedies)

डेंटिस्ट्स की मानें तो दांतों को सफेद रखने के कई सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके मौजूद हैं. बाजार में मिलने वाली व्हाइटनिंग स्ट्रिप्स और जैल में ‘पेरोक्साइड’ (Peroxide) नाम का पदार्थ होता है, जो दांतों के पीले कणों को तोड़कर उन्हें सफेद करता है. लेकिन इसका इस्तेमाल भी डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए. इसलिए, अगली बार कोई रील या वीडियो देखकर अपने दांतों पर नींबू या बेकिंग सोडा रगड़ने से पहले 10 बार जरूर सोच लें.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

7 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

8 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

8 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

9 hours ago