लाइफस्टाइल

हल्दी में सेहत का खजाना, आयुर्वेद से जानें इसके चमत्कारी फायदे

हल्दी हमारे किचन का सबसे जरूरी मसाला है. यह न केवल भोजन को स्वाद और रंग प्रदान करती है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है. आयुर्वेद के अनुसार, इसे जीवन रक्षक औषधि भी माना गया है. हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नामक तत्व इसे एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक और नेचुरल स्टेरॉयड बनाता है. करक्यूमिन में मौजूद गुण इसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी बनाते हैं, जिससे यह शरीर में अनेक रोगों से बचाव करती है.

हल्दी का दवाइयों में भी प्रमुखता

शोध बताते हैं कि काली मिर्च के साथ सेवन करने पर करक्यूमिन का अवशोषण शरीर में दो हजार गुना तक बढ़ जाता है. यही कारण है कि हल्दी को दवाइयों में भी प्रमुखता से प्रयोग किया जाता है. हल्दी का सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है.

यह मस्तिष्क में सेरोटोनिन और डोपामाइन हार्मोन को बढ़ाकर मूड को अच्छा बनाती है तथा चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं को कम करने में सहायक होती है. कैंसर जैसी घातक बीमारियों से लड़ने में भी हल्दी कारगर है, क्योंकि करक्यूमिन कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकने में मदद करती है.

हृदय के लिए भी फायदेमंद

इसके अलावा यह गठिया और जोड़ों के दर्द को कम करने वाली प्राकृतिक पेनकिलर भी है. हल्दी हृदय के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि यह धमनियों में ब्लॉकेज बनने से रोकती है और हृदयाघात के खतरे को कम करती है. नियमित सेवन से यह पाचन को मजबूत बनाती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है.

हल्दी का सेवन सौंदर्य के लिए भी वरदान है. यह त्वचा की रंगत निखारती है, दाग-धब्बे दूर करती है और एंटी-एजिंग गुणों के कारण झुर्रियों को रोकती है. यही कारण है कि भारतीय परंपराओं में शादी से पहले हल्दी का लेप लगाने की रस्म की जाती है.

ये भी पढ़ें: पैकेज्ड फूड नहीं, फल हैं असली पावरहाउस! आयुर्वेद से जानें खाने का सही तरीका

आयुर्वेद में महत्व

आयुर्वेद में हल्दी का विशेष महत्व बताया गया है. इसे सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ, दूध में मिलाकर या शहद के साथ लेने की सलाह दी जाती है. विशेष रूप से हल्दी वाला दूध, जिसे गोल्डन मिल्क कहा जाता है, सर्दी-जुकाम, खांसी और थकान जैसी समस्याओं को दूर करने का बेहतरीन उपाय है.

हल्दी और शहद का मिश्रण खांसी में तुरंत आराम देता है. हल्दी, अदरक और तुलसी का काढ़ा प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी प्रभावी है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

6 minutes ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

1 hour ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

2 hours ago

रात के अंधेरे में मंत्री के दरवाजे तक पहुंची आग, वायरल वीडियो देख उड़े होश; अब पुलिस ने पलटी पूरी कहानी

Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…

2 hours ago

सपनों में दिखते थे हीरे, खदान लगाते ही मिला बेशकीमती हीरा

Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…

2 hours ago

SCO सिविलाइजेशनल समिट में पीएम मोदी ने किया महाभारत काल का जिक्र, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी है सांस्कृतिक जुड़ाव

दिल्ली के पुराने किले में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए…

2 hours ago