देश

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन पर बड़ी खबर, 2 घंटे में पूरी होगी यात्रा, नहीं होगी टिकट बुकिंग की जरूरत

Mumbai Ahmedabad Bullet Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर नया अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि घनसोली और शिलफाटा के बीच लगभग 5 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण पूरा कर लिया गया है. शनिवार सुबह मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह सुरंग बांद्रा कुर्ला काम्‍प्‍लेक्‍स (बीकेसी) स्टेशन और शिलफाटा के बीच प्रस्तावित 21 किमी लंबी अंडरसी टनल का हिस्सा है, जिसमें 7 किमी हिस्सा ठाणे क्रीक के नीचे से होकर गुजरता है. समुद्र के नीचे बनाई जा रही इस सुरंग के महत्वपूर्ण सेक्शन में शनिवार को ब्रेकथ्रू (सुरंग का मिलन) हुआ है. यह 4.881 किमी लंबी सुरंग का एक खंड है.

320 किलोमीटर पुल और साबरमती टर्मिनल लगभग तैयार

उन्होंने बताया कि जापान की एक टीम ने शुक्रवार को पूरे प्रोजेक्ट का दौरा किया और समीक्षा की. सभी ने कंस्ट्रक्शन और काम की क्वालिटी के बारे में सराहना की. अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि इस प्रोजेक्ट में लगभग 320 किलोमीटर के पुल या पुल का हिस्सा पूरा हो चुका है. सारे स्टेशन पर बहुत अच्छा काम चल रहा है. नदियों पर बन रहे पुल भी तेजी से पूरे हो रहे हैं. साबरमती टर्मिनल लगभग पूरा हो गया है.

रेल मंत्री ने कहा, ‘मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद की यात्रा के समय को 2 घंटे 7 मिनट तक कम कर देगी. रास्ते में ठाणे, वापी, सूरत, बड़ौदा और आणद जैसे प्रमुख शहर हैं. इन सभी शहरों की अर्थव्यवस्था भी बढ़ेगी. इससे पूरे क्षेत्र को बहुत लाभ होगा.’

पहले टिकट बुक करने की नहीं पड़ेगी जरूरत

बुलेट ट्रेन की टाइमिंग को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘सुबह और शाम के व्यस्त समय में हर आधे घंटे में ट्रेनें चलेंगी. शुरुआत में व्यस्त समय में हर आधे घंटे में ट्रेनें चलेंगी. बाद में जब पूरा नेटवर्क स्थिर हो जाएगा तो व्यस्त समय में हर 10 मिनट में सेवा उपलब्ध होगी.’

अश्विनी वैष्णव ने आगे कहा, ‘अगर आप मुंबई से अहमदाबाद जाना चाहते हैं, तो पहले से टिकट बुक करने की व्यवस्था खत्म हो जाएगी. बस स्टेशन पहुंचें, 10 मिनट में ट्रेन पकड़ें और दो घंटे में अपने गंतव्य तक पहुंचें. इससे पूरी सेवा के लिए एक नया दृष्टिकोण तैयार होगा.’

उन्होंने कहा कि पहला चरण 2027 में चालू हो जाएगा. यह सूरत से बिलिमोरा के बीच चालू होगा. 2028 में ठाणे तक बुलेट ट्रेन का सफर शुरू होगा और उसके बाद 2029 तक यह प्रोजेक्ट बांद्रा कुर्ला काम्‍प्‍लेक्‍स (बीकेसी) पहुंच जाएगा. किराए को लेकर अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बुलेट ट्रेन मिडिल क्लास की सवारी होगी. पूरा फेयर स्ट्रक्चर मिडिल क्लास का फेयर स्ट्रक्चर रहेगा.

ये भी पढ़ें: Baba Vanga Predictions: 2026 में होगा तीसरा विश्व युद्ध, एलियंस का आगमन और AI का कब्जा? बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां फिर चर्चा में, जानें कितनी है सच्चाई

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

1 minute ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

9 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

36 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

46 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

59 minutes ago