लाइफस्टाइल

इन फलों को खाने से नहीं बढ़ पाएगा Uric Acid, रोज खाने से सेहत होगी दुरुस्त

Foods To Reduce Uric Acid: यूरिक एसिड हमारे शरीर में बनने वाला एक वेस्ट प्रोडक्ट है, जो किडनी से होते हुए पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाता है. लेकिन कई बार यह शरीर से बाहर नहीं निकल पाता और छोटे जॉइंट्स में जमा होने लगता है, जिससे किडनी से जुड़ी बीमारियां और गाउट की समस्या पैदा हो सकती है. गाउट एक तरह की आर्थराइटिस की बीमारी है, जिसमें लोगों के जॉइंट्स में असहनीय दर्द होता है.

बैलेंस्ड डाइट लेनी है बेहद जरूरी (Foods To Reduce Uric Acid)

ऐसे में यूरिक एसिड को नियंत्रित करने के लिए बैलेंस्ड डाइट बहुत जरूरी है. कम प्यूरिन वाले फूड्स और नॉनवेज से दूरी बनाकर यूरिक एसिड की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है. पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और नियमित एक्सरसाइज करने से भी यूरिक एसिड को काबू में किया जा सकता है. आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में…

यह भी पढ़ें : गलती से भी सुबह उठते ही इन चीजों को न देखें, पूरा दिन हो सकता है खराब, जानें कौन-सी हैं वो 5 चीजें?

कुछ फल यूरिक एसिड कम करने में कर सकते हैं मदद

1. अंगूर, संतरा, अनानास और स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है, जो यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद करते हैं.

2. चेरी यूरिक एसिड को कम करने में बहुत प्रभावी है, क्योंकि इसमें एंथोसायनिन होता है, जो एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट है.

3. सेब में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर से टॉक्सिक एलीमेंट्स को बाहर निकालता है.

4. अनार में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने में सहायक होते हैं.

5. एवोकाडो को लो प्यूरिन फूड माना जाता है, जिसकी वजह से यह यूरिक एसिड कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.

इन फलों का सेवन करने से यूरिक एसिड की समस्या को कम किया जा सकता है, लेकिन समस्या ज्यादा होने पर डॉक्टर से मिलकर सलाह लेनी चाहिए.

Uma Sharma

Recent Posts

कोई भी योग्य वोटर नहीं छूटेगा! चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, दिल्ली में 20 लाख वोटरों की समस्या अब होगी हल

देशभर में चल रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' 2026 के तहत दिल्ली में 20 लाख वोटरों…

8 minutes ago

RBI के फैसलों से बदली तस्वीर; 6 महीने में पहली बार रुपए ने लगाई इतनी बड़ी छलांग, डॉलर हुआ कमजोर

Indian Rupee Surge: RBI के नए फैसलों के बाद भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 96…

8 minutes ago

अडाणी ग्रामोत्सव में दिखी गांव की रौनक, खेल-कूद और लोकगीतों ने बांधा समां

Adani Gramotsav: मिर्जापुर के दाढ़ीराम गांव में आयोजित दो दिवसीय अदाणी ग्रामोत्सव में खेल प्रतियोगिताएं,…

21 minutes ago

कलकत्ता हाईकोर्ट की सख्त पहल: अदालतों में पान, गुटखा और सिगरेट पर लगा बैन

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की अदालतों में अनुशासन और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा…

37 minutes ago

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

2 hours ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago