Oily Food Side Effect: आपने मिस्टर परफेक्ट आमिर खान की गजनी फिल्म तो देखी ही होगी जिसमें वो अपनी तमाम चीजों को भूल जाते थे. चीजों को याद रखने के लिए वह अपने शरीर पर टैटू कराकर या लिखकर रखते थे ताकि वो चीजों को न भूले. अगर आप भी फ्रैंच फ्राइस, पिज्जा, बर्गर, जंक फूड्स और ऑयली फूड खाते हैं तो आपका भी हाल मिस्टर परफेक्ट के गजनी जैसा हाल हो जाएगा. आप भी अगर ऑयली फूड खा रहें हैं तो सावधान हो जाइये. देखिए ये रिपोर्ट
अगर आप वसा युक्त आहार लेते हैं, तो सावधान हो जाइए! क्योंकि ये आहार आपकी सेहत के लिए हानिकारक है. जी हां ये बात हम नहीं विशेषज्ञ कह रहे हैं. अधिक वसायुक्त भोजन सेहत के लिए तो नुकसानदायक है कि ये आपके दिमाग पर भी बुरा असर डालता है. इस बात का खुलासा हाल ही में हुए शोध में हुआ है. इसमें ये बात सामने आई है कि ज्यादा वसा वाला भोजन दिमाग की याद रखने की ताकत को घटाता है. ऐसे कैसे हो सकता है देखिए हमारी खास पेशकश…
ओहियो के कॉलेज ऑफ मेडिसिन के एसोसिएट प्रोफेसर बैरियनटोस एक रिसर्च में बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा, आमतौर पर ये बात तो सभी लोग जानते हैं कि ज्यादा वसा ऑयली फूड मोटापे को बढ़ावा देता है. लेकिन हमारे शोध में ये बात सामने आई है कि ऑयली फूड हमारे दिमाग पर भी बुरा असर डालता है. हालांकि, ये रिसर्च इंसानों पर नहीं चूहों पर किया गया था.
रिसर्च में आई फाइंडिंग में मिले इसके नतीजों से पता चला कि इसका गहरा असर इंसानों पर भी होता है. शोधकर्ताओं के मुताबिक, तीन दिन के अधिक वसायुक्त भोजन करने से किसी तरह की डाइजेशन से संबंधित दिक्कत नहीं हुई. लेकिन इसका दिमाग पर गहरा असर पड़ा. ज्यादा तले-भुने और ऑयली फूड के सेवन से जुड़े अधिकांश शोध मोटापे के निष्कर्ष पर पहुंचते हैं. लेकिन नई रिसर्च में चिकनाई वाले खाने का असर सीधा यादाश्त पर पड़ने की बात सामने आई है. इस रिसर्च को जर्नल इम्युनिटी एंड एजिंग में प्रकाशित किया गया. इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया में हो रही ज्यादातर मौतों का कारण हार्ट डिजीज को बताया है.
शोधकर्ताओं के मुताबिक, ज्यादा ऑयली फूड सबके लिए नुकसान दायक है, लेकिन उम्र बढ़ने के के साथ ये शरीर के दूसरे अंगों की तुलना में दिमाग पर ज्यादा असर डालता है. रिसर्च के लिए शोधकर्ताओं ने कम उम्र वाले और ज्यादा उम्र वाले दोनों तरह के चूहों को एक जैसा अधिक चिकनाई वाला आहार दिया गया. तीन दिन बाद देखा गया कि उनके शरीर के बाकी अंगों की तुलना में दिमाग पर तेजी से असर हुआ. इसमें ज्यादा उम्र वाले चूहों के दिमाग पर अधिक असर दिखने लगा. उनके वर्ताव में काफी बदलाव आ गया था. जिसके बाद ये निष्कर्ष ये निकला कि वसायुक्त खाना हमारे शहीर को मोटा करने के साथ ही सोचने समझने की क्षमता पर भी असर डालता है.
ये भी पढ़ें: ये केवल फूल नहीं बल्कि इसमें है सेहत का संसार, गठिया समेत इन रोगों के लिए है संजीवनी बूटी
-भारत एक्सप्रेस
US Politics: अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में कांग्रेस के दोनों सदनों पर डेमोक्रेट्स का कब्जा हो…
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने की खबर के बीच भारतीय शेयर…
Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत…
2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…
Viral Dance Video in Class: प्राइमरी स्कूल का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल, क्लासरूम…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मणिपुर के सांसद और जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइज्म…