Bathroom Vastu Tips
Bathroom Vastu Tips: अक्सर घर में कहा जाता है, कि बाथरूम में बाल्टी खाली ना रखें. या फिर कोई घर से बाहर जा रहा है तो उसके सामने खाली बाल्टी ना लाये, अपशगुन होता है. कई लोग इसे अंधविश्वास मानकर अनदेखा कर देते हैं. लेकिन क्या आप जानते है वास्तु शास्त्र के अनुसार खाली बाल्टी आपके जीवन में क्या असर डालती है. खाली बाल्टी ना रखने के पीछे कई वजह होती है. आज हम आपको इस आर्टिकल में खाली बाल्टी से जुड़े वास्तु कारण बताएंगे.
बाथरूम से जुड़े वास्तु टिप्स
1. खाली बाल्टी से आती है पैसे की तंगी पैसों की तंगी और फिजूलखर्ची
वास्तु शास्त्र में खाली बाल्टी को अपशगुन मानते है. बाथरूम में अगर बाल्टी खाली है, तो घर में बेवजह के खर्चे बढ़ जाते हैं. वहीं भरी हुई बाल्टी घर में सुख शांति और बरकत लाती है.
2. नकारात्मक ऊर्जा आती है और तनाव बढ़ता…
बाथरूम एक ऐसी जगह है जहां सबसे ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा पैदा हो सकती है. गंदा बाथरूम नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है. वास्तु के अनुसार खाली बाल्टी इस नकारात्मकता को अपनी ओर खींचती है. इससे घर के लोगों के मन में चिड़चिड़ापन, तनाव और आपस में झगड़े होने लग जाते हैं.
ये भी पढ़ें: Home Vastu Tips: घर के इन कोनों को रखें साफ, पैसा खुद बा खुद आएगा आपके पास
3. ग्रहों का बिगड़ना हो जाता है शुरू
ज्योतिष में पानी का नाता चंद्रमा से है और सफाई का नाता शनि देव से. अगर आप अपने बाथरूम की बाल्टी गंदी या खाली रखते हैं तो इससे शनि और चंद्रमा का संतुलन बिगड़ जाता है. इससे आपके बनते हुए काम बिगड़ने लगते हैं, किस्मत साथ नहीं देती.
साफ-सुथरा और व्यवस्थित बाथरूम आपके दिमाग को शांति देता है. घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है. अगर आपको बाथरूम की बाल्टी को खाली रखना पसंद है तो उसे सीधा ना रखकर उल्टा रखें इससे वास्तु दोष नहीं लगता है.
Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…
Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…
बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…
Festival Special Trains: दिवाली और छठ पर्व पर बिहार जाने वाले यात्रियों की सहूलियत के…
Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…
CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…