लाइफस्टाइल

फेस पर चॉकलेट मास्क लगाते समय इन बातों को रखें खास ध्यान, फॉलो करें ये जरूरी टिप्स

Chocolate Mask On Face: चॉकलेट खाना हर किसी को पसंद होता है. दस में से केवल दो लोग ही ऐसे ही होंगे जिन्हें चॉकलेट खाना पसंद नहीं हैं. अक्सर लोग चॉकलेट का इस्तेमाल अपना मूड अच्छा करने के लिए भी करतें हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चॉकलेट मास्क को चेहरे पर भी लगाया जा सकता है? जी हां, जिस तरह चॉकलेट स्वादिष्ट होती है, उसी तरह चॉकलेट फेस मास्क भी चेहरे की कई समस्याओं को दूर करता है. चेहरे पर चॉकलेट मास्क लगाने से सिर्फ आपकी त्वचा मुलायम होती है बल्कि चेहरे की चमक भी बढ़ती है. चॉकलेट फेस मास्क में एक नहीं बल्कि कई फायदें होते हैं. हालांकि इस मास्क का सही तरीके से इस्तेमाल करना बेहद जरूरी हैं. ऐसे में आज हम आफको बताएंगे कि चॉकलेट फेस मास्क का इस्तेमाल करने से पहले किन टिप्स को फॉलो करें.

फॉलो करें ये जरूरी टिप्स

कुछ लोग ऐसे है जो सोचते हैं कि कोई भी चॉकलेट फेस मास्क लगाने से उनका चेहरा ग्लो करने लगेगा लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है क्योंकि अगर आप कोई भी चॉकलेट फेस मास्क का इस्तेमाल करती है तो इससे आपकी स्किन भी खराब होने का खतरा बना रहता हैं. ऐसे में  हमेशा हाई क्वालिटी वाले कोको पाउडर का इस्तेमाल करें या फिर आप 70 प्रतिशत से अधिक कोको कंटेंट वाली डार्क चॉकलेट चुनें. डार्क चॉकलेट में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट स्किन को फायदा पहुंचाते हैं.

स्किन को करें तैयार

जब आप अपने चेहरे पर चॉकलेट मास्क लगाएं तो उससे पहले आपको अपनी स्किन को तैयार कर लेना चाहिए. मसलन, मास्क लगाने से पहले एक जेंटल क्लींजर की मदद से अपनी स्किन को क्लीन करें. इससे आपके चेहरे पर मौजूद मेकअप या गंदगी आसानी से हट जाता है और मास्क अधिक बेहतर तरीके से चमकने लगता है. इतना ही नहीं, कोशिश करें कि आप चॉकलेट मास्क लगाने से कुछ मिनट पहले अपने चेहरे को स्टीम दें. इससे ना केवल पोर्स ओपन होते हैं, बल्कि इससे मास्क की प्रभावशीलता भी बढ़ जाती है.

ये भी पढ़ें:आपकी भी ढलने लगी है त्वचा? तो जरूर अपनाएं स्किन टाइटनेस के ये उपाय

ब्रश को करें क्लीन

जब भी आप अपने चेहरे पर चॉकलेट मास्क लगाएं, तो यह ध्यान रखे कि आपका ब्रश क्लीन है या नहीं. लेकिन अगर आप अपनी उंगली की मदद से अपने चेहरे पर मास्क लगा रहे हैं तो सबसे पहले अपने हाथों को क्लीन कर लें. इससे किसी भी तरह के बैक्टीरिया आपके फेस पर ट्रांसफर होने बचाती है. इतना ही नहीं, चॉकलेट मास्क को चेहरे पर ज्यादा न लगाएं.

समय का रखें ध्यान

अगर आप अपने चेहरे पर चॉकलेट मास्क लगाते हैं तो आपको समय का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है. कई बार लोग एक घंटे के लिए मास्क चेहरे पर छोड़ देते हैं ऐसा करने से आपकी स्किन खराब हो सकती है इसलिए ऐसा ना करें. ध्यान रहें आप इसे लगभग 15-20 मिनट तक अपनी त्वचा पर लगा रहने दें. इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से अपनी स्किन को साफ करें और अंत में, अपनी स्किन पर टोनर व मॉइश्चराइजर अप्लाई करें. इससे आपका स्किन ग्लो करने लगेगा.

-भारत एक्सप्रेस
Akansha

Recent Posts

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

12 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

26 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

29 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

42 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

1 hour ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

1 hour ago