देश

संदेशखाली पहुंचे मंत्री हुए महिलाओं के गुस्से का शिकार, मुआवजे के ऐलान पर बोलीं- हमारी इज्जत की कीमत मत लगाइए

Sandeshkhali Violence woman Sexual harassment Case: बंगाल का संदेशखाली महिलाओं के यौन उत्पीड़न को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. राज्य सरकार द्वारा मामले की जांच के लिए लगाए गए अस्थायी कैंपों में पिछले एक सप्ताह में 1300 से ज्यादा शिकायतें सामने आई हैं. जिसमें जमीन हड़पने के 400 से ज्यादा मामले हैं. हालांकि यौन उत्पीड़न की शिकायतों पर अधिकारी चुप्पी साध लेते हैं.

मीडिया ने जब अधिकारियों से महिला यौन उत्पीड़न के मामले पर जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि इस पर कैंप खत्म होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. जबकि यह पूरा मामला ही महिला यौन उत्पीड़न का है. जबकि एसटी आयोग ने कहा कि 50 से अधिक मामले महिलाओं के यौन उत्पीड़न से जुड़े सामने आए हैं. राज्य सरकार के अधिकारी महिलाओं के यौन उत्पीड़न मामले में फिलहाल पल्ला झाड़ रहे हैं. सरकार के कैंपों में तैनात कोई भी अफसर इस मामले पर बोलने से बच रहा है.

रैली आयोजित कर ध्यान बंटाने की कोशिश में सरकार

जानकारी के अनुसार सरकार ने अधिकारियों को इस मामले पर चुप रहने को कहा है. रविवार को ममता सरकार के मंत्रियों ने संदेशखाली का दौरा किया था. इस दौरान मंत्रियों को महिलाओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा था. इस बीच ममता सरकार ने मामले से लोगों का ध्यान बंटाने के लिए कोलकाता में 10 मार्च को बड़ी रैली आयोजित करने का फैसला किया है. हालांकि लोकसभा चुनाव से पहले संदेशखाली में महिलाओं से यौन उत्पीड़न का मामला ममता सरकार के लिए गले की फंास बन चुका है.

क्यों भड़क गई महिलाएं?

इससे पहले रविवार 25 फरवरी को फैक्ट फाइडिंग के सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. ये सभी लोग संदेशखाली जाकर महिलाओं के साथ हुई घटना के बारे में जानकारी लेना चाह रहे थे. इस टीम में पटना हाईकोर्ट पूर्व चीफ जस्टिस समेत कई लोग थे. 25 फरवरी को ममता सरकार के दो मंत्री पार्थ भौमिक और सुजित बसु संदेशखाली पहुंचे थे. तो उन्हें महिलाओं के गुस्से का शिकार होना पड़ा. मंत्रियों ने मामला शांत कराने के लिए मुआवजा और हड़पी गई जमीनों के बदले में पैसा दिलाने का आश्वासन दिया तो महिलाएं भड़क गईं. महिलाओं ने कहा कि ममता सरकार मामूली पैसे से हमारी इज्जत की कीमत तय कर रही है.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

17 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

31 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

34 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

47 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

1 hour ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

1 hour ago