दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल
Delhi Liquor Policy Case: शराब नीति मामले में आज अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश होना है. एजेंसी ने उन्हें 22 फरवरी को 7वां समन भेज कर 26 फरवरी को पेश होने के लिए कहा था. हालांकि अब तक केजरीवाल एक भी बार ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं. वहीं आम आदमी पार्टी हर बार ईडी के समन को राजनीति से प्रेरित बता कर पल्ला झाड़ लेती है.
सीएम केजरीवाल को 7वां समन मिलने पर मंत्री आतिशी ने कहा कि जांच एजेंसी समन भेजकर पार्टी और सीएम को डराना चाहती है. भाजपा चंडीगढ़ मेयर चुनाव के हार का बदला लेने के लिए यह सब कुछ करवा रही है. इससे पहले एजेंसी अब तक सीएम केजरीवाल को 6 समन जारी कर चुकी है. एजेंसी ने 17 फरवरी को छठा समन जारी किया था. तब आप ने कहा था कि ईडी का समन गैरकानूनी हैं. समन की वैधता को लेकर कोर्ट में सुनवाई चल रही है. ऐसे में एजेंसी को कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए और फैसले के बाद ही समन को लेकर कार्रवाई करनी चाहिए.
ईडी के पांच समन भेजने के बाद भी केजरीवाल कोर्ट में पेश नहीं हुए तो एजेंसी ने कोर्ट में याचिका लगाई और पेश नहीं होने की वजह बताने को कहा. इसके बाद कोर्ट में वर्चुअली पेश हुए केजरीवाल ने कहा कि वे बजट सत्र के कारण विधानसभा की कार्यवाही में व्यस्त है इसलिए पेश नहीं हो पा रहे हैं. वहीं उन्होंने कहा कि वे 16 मार्च को स्वयं कोर्ट में पेश होंगे.
ये भी पढ़ेंः यूपी के जौनपुर में भीषण सड़क हादसा, बस ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 6 की मौत, 2 घायल
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…