कला-साहित्य

महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में 23 जुलाई को विशेष कार्यक्रम ‘कारवाँ गीतों का…’, CMD उपेन्‍द्र राय संरक्षक; मुंबई में यहां शिरकत करेंगे सुरों के दिग्गज

देश के महान गीतकार, पद्मभूषण महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ जी की 8वीं पुण्यतिथि पर मायानगरी मुंबई में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या ‘एक शाम, नीरज के नाम’ का आयोजन होने जा रहा है. यह विशेष कार्यक्रम ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ और ‘महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है. भारत एक्सप्रेस के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय इस कार्यक्रम के संरक्षक होंगे.

महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ जी न केवल हिंदी कविता मंचों के सबसे लोकप्रिय स्तंभ थे, बल्कि हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम काल के ऐसे गीतकार थे जिन्होंने “लिखे जो खत तुझे”, “कारवाँ गुजर गया”, “शोखियों में घोला जाए” और “खिलते हैं गुल यहां” जैसे गीतों से लाखों दिलों को छुआ.

रंग शारदा ऑडिटोरियम में सजेगी सुरमई महफिल

गुरुवार, 23 जुलाई 2026 की शाम को मुंबई में बांद्रा वेस्ट स्थित प्रतिष्ठित रंग शारदा ऑडिटोरियम (Rang Sharda Auditorium) में दिग्गजों का समागम होगा, जहां ‘कारवाँ गीतों का..नीरज’ के माध्यम से महाकवि को भावांजलि अर्पित की जाएगी. आम जनता एवं साहित्य-संगीत प्रेमियों से अपील है कि कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने के लिए शाम 6:45 बजे तक स्‍थल पर पधारें.

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय कार्यक्रम के संरक्षक

साहित्य और संस्कृति के संवर्धन के लिए सदैव तत्पर रहने वाले ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय इस गरिमामय कार्यक्रम में संरक्षक (Patron) के रूप में शिरकत करेंगे. वहीं, महाकवि नीरज जी के सुपुत्र मृगांक प्रभाकर कार्यक्रम के आयोजक (Organiser) हैं.

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय का महाकवि नीरज से गहरा, संवेदनशील और आत्मीय संबंध रहा है. वे सदैव महाकवि नीरज को अपना प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक मानते रहे हैं. यही कारण है कि उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर हर साल दिल्ली या मुंबई जैसे प्रमुख शहरों में भव्य ‘नीरज सम्मान समारोह’ और ‘काव्यांजलि’ का आयोजन एक परंपरा की तरह किया जाता है.

इससे पहले दिल्ली में आयोजित 6ठीं और 7वीं पुण्यतिथि के आयोजनों में भी CMD उपेन्द्र राय ने मुख्य दीप प्रज्वलक और संरक्षक के रूप में शिरकत कर महाकवि की स्मृतियों को नमन किया था. इस वर्ष यह कारवां मुंबई की पावन धरती पर पहुंच रहा है, जहां देश के मूर्धन्य साहित्यकार, संगीतकार और गणमान्य नागरिक महाकवि के गीतों को याद करेंगे.

यह भी पढ़िए: महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ के साथ जावेद अख्तर ने बताया दिल का रिश्ता, बोले- वो मेरी जिंदगी में पिरोए हुए हैं

उत्‍तर प्रदेश के इटावा जिले में जन्मे थे गोपालदास ‘नीरज’

महाकवि गोपालदास ‘नीरज’ की 19 जुलाई को 8वीं पुण्यतिथि थी. 2018 में उनका 19 जुलाई के दिन निधन हुआ था. वे उत्‍तर प्रदेश में इटावा जिले के रहने वाले थे. उनका जन्म 4 जनवरी 1925 को इटावा जिले के ब्लॉक महेवा के निकट पुरावली गांव में हुआ था. वे पहली शख्सियत थे जिन्हें शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में भारत सरकार ने दो-दो बार सम्मानित किया. पहली बार उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया, उसके बाद पद्म भूषण सम्मान मिला. वहीं, फ़िल्मों में सर्वश्रेष्ठ गीत लेखन के लिये उन्हें लगातार तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिला.

एक नजर में महाकवि की 8वीं पुण्यतिथि का कार्यक्रम

कार्यक्रम: ‘एक शाम, नीरज के नाम’ — कारवाँ गीतों का..नीरज
अवसर: महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की 8वीं पुण्यतिथि
दिनांक: 23 जुलाई 2026, गुरुवार
स्थान (Venue): रंग शारदा ऑडिटोरियम, बांद्रा वेस्ट, मुंबई
समय (Timings): शाम 6:45 बजे तक अपना स्थान ग्रहण करें
संरक्षक (Patron): उपेन्द्र राय (CMD एवं एडिटर-इन-चीफ, भारत एक्सप्रेस)
आयोजक (Organiser): मृगांक प्रभाकर (महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ के सुपुत्र)

(नोट: 23 जुलाई को इस भव्य कार्यक्रम की लाइव कवरेज Bharat Express के यूटयूब चैनल और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.)


यह भी पढ़िए: महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की पुण्यतिथि पर दिग्गजों का समागम, CMD उपेन्‍द्र राय ने दीप प्रज्वलन कर किया कार्यक्रम का आगाज
Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

मध्य प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का आगाज: सीएम मोहन यादव और नितिन गडकरी 351 बसों को दिखाएंगे हरी झंडी

MP SUGAM PARIVAHAN SEVA LAUNCH: मध्य प्रदेश में सरकारी निगरानी वाली सुलभ और सुरक्षित यात्री…

3 hours ago

लापरवाही बनी काल! यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में आग से 9 मौतें

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस में आग…

4 hours ago

दलबदल का खेल: चुनाव जीतने के बाद 111 सांसदों-विधायकों ने पार्टियां बदलीं — जानिए किस राज्य में हुआ सबसे बड़ा परिवर्तन

एडीआर ने नेशनल इलेक्शन वॉच के साथ लोकसभा, राज्यसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए निर्वाचित…

4 hours ago

60 का दूल्हा, 23 की दुल्हन… तानों की परवाह किए बिना पिंकू संग वर्षा ने लिए सात फेरे

बिहार के लखीसराय में 60 साल के पिंकू सिंह ने 23 साल की वर्षा रानी…

4 hours ago

रिटायर्ड जजों की सुविधाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- केंद्र से बनाई जाए राष्ट्रीय नीति

सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड हाई कोर्ट जजों को मिलने वाली सुविधाओं में राज्यों के बीच…

5 hours ago

चिता की आग और मोक्ष की नगरी, क्या आपने देखी है बनारस की इस दुनिया की असली तस्वीर?

बनारस को मोक्ष की नगरी कहा जाता है, लेकिन इसी शहर की चिताओं के बीच…

5 hours ago