कथक नृत्य
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित भगवान श्रीकृष्ण के 5251वें जन्मोत्सव समारोह के अवसर पर प्रख्यात कथक नृत्यांगना डॉ. यास्मीन सिंह की प्रस्तुति ने मथुरा के पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह में मौजूद जन समुदाय को भावविभोर कर दिया. गीता पर आधारित नृत्य नाट्य प्रस्तुति को लोग एकचित होकर देखते रहे.
कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह और उनकी धर्मपत्नी डॉ. संगीता सिंह तथा जल निगम के विशेष सचिव डॉ. राजेश प्रजापति, उनकी धर्म पत्नी डॉ. श्रेया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
सबसे पहले डॉ. श्रेया ने अपनी टीम के साथ भजन और गीत प्रस्तुत किए. इसके बाद डॉ. यास्मीन सिंह ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत की. प्रख्यात कथक नृत्यागंना डॉ. यास्मीन सिंह ने अपने ग्रुप कलाकारों के कृष्ण भक्ति पर आधारित कथक नृत्य ‘द डिवाईन कृष्णा’ की शानदार प्रस्तुति देते हुए सभी को भाव विभोर कर दिया. यह प्रस्तुति भगवान श्री कृष्ण द्वारा उद्बोधित गीता के उपदेश पर आधारित रही.
इस मौके पर सभी कलाकारों को सम्मानित करते हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह का उद्घाटन बीते दिवस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया. इस पर पहली प्रस्तुति सांसद और सिने अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नृत्य नाटिका के रूप में दी. अब दूसरे दिन इसी मंच पर नृत्य प्रस्तुति प्रख्यात कथक नृत्यांगना डॉ. यास्मीन सिंह ने दी है. डॉ. यास्मीन की यह प्रस्तुति अद डिवाईन कृष्णा’ पर है.
इस मौके पर डॉ. यासमीन सिंह ने कहा कि कथक के जनक भगवान श्रीकृष्ण ही हैं. उन्होंने कलिया नाग के मर्दन में इस कला को प्रदान किया. इस मौके पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र, तकनीकी विशेषज्ञ आर के जायसवाल, विकास प्राधिकरण के अधिशाषी अभियंता प्रशांत गौतम, आरपी यादव आदि मौजूद रहे.
-भारत एक्सप्रेस
Post Office Best Scheme: पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) में 30 लाख…
US Iran Conflict: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के संकेत दिए…
Japan Earthquake: जापान के बोनिन (ओगासावारा) द्वीप समूह में 6.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया…
Freshers job opportunities: त्योहारी सीजन में फ्रेशर्स के लिए हायरिंग इंटेंट बढ़कर 75% हो गई…
MS Dhoni IPL 2027: महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2027 में खेलने को लेकर बड़ा…
'बिग बॉस 20' के नए प्रोमो में एक बड़ा बवाल देखने को मिला है. स्काउट…