उत्तर प्रदेश

“भस्मासुर जैसी है दो लड़कों की जोड़ी”, CM योगी का राहुल-अखिलेश पर करारा हमला, बोले- सपा के अंदर औरंगजेब की आत्मा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार (18 सितंबर) को रोजगार मेले में शामिल होने के लिए गाजियाबाद पहुंचे. सीएम योगी ने यहां पर जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा.

“दो लड़कों की जोड़ी गुमराह करने के लिए आई”

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दो लड़कों की जोड़ी गुमराह करने के लिए आई है. इन्होंने किसी का हित नहीं किया, सिर्फ लूटा है. इन लोगों को जब भी जनता ने शक्ति दी है, तब इन्होंने इसका दुरुपयोग किया.

भस्मासुर जैसी है सपा- सीएम

सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी, भस्मासुर जैसी है. सपा के समय में अराजकता थी, गुंडा टैक्स था. पहले की सरकारों ने उत्तर प्रदेश को खूब लूटा है. 2017 से पहले का गाजियाबाद और आज का गाजियाबाद बहुत अलग है. समाजवादी पार्टी के अंदर औरंगजेब की आत्मा आ चुकी है. इसीलिए लूट करना उनकी नियति बन गई है. सीएम योगी ने आगे कहा कि पहले जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी तब चारो तरफ गंदगी, अराजकता और गुंडागर्दी थी.

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी करना BJP विधायक को पड़ा भारी, कांग्रेस ने दर्ज कराई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

बता दें कि रोजगार मेले में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को रोजगार संबंधी नियुक्ति पत्र बांटे और कुछ छात्रों को टैबलेट और मोबाइल फोन भी वितरित किए. इसके साथ-साथ इस रोजगार मेले में ऋण मेला भी लगाया गया था. मेले में पहुंचने वाले बेरोजगार युवा अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर अपनी डिग्री और योग्यता के हिसाब से संबंधित कंपनियों में नौकरी पा सकते हैं और इस मेले में 100 से ज्यादा कंपनियां भी पहुंची थीं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

18 minutes ago

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

57 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

1 hour ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

1 hour ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

1 hour ago