बसंत पंचमी पर अमृत स्नान जारी.
Basant Panchmi Amrit Snan: बसंत पंचमी के मौके पर महाकुंभ में तड़के सुबह से ही अमृत स्नान शुरू हो गया है. सबसे पहले नागा साधुओं ने संगम में डुबकी लगाई, इसके बाद आम लोगों ने स्नान करना शुरू किया. बसंत पंचमी के अमृत स्नान को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. किसी तरह से श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए खुद सीएम योगी वॉर रूम में मौजूद हैं और पल-पल की अपडेट ले रहे हैं. समय के अनुसार, अखाड़े भी अमृत स्नान कर रहे हैं. सभी अखाड़ों के स्नान के लिए समय निर्धारित किया गया.
श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा, श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़ा और श्री पंचाग्नि अखाड़ा का शिविर से प्रस्थान का समय 05.45 बजे था, घाट पर पहुचने का समय 6.45 बजे और घाट से वापस प्रस्थान का समय 7.25 बजे है और शिविर में आने का समय 8.30 बजे है. बैरागी अखाड़ों के तहत अखिल भारतीय श्री पंच निर्वाणी अनी अखाड़ा सुबह 08.25 बजे शिविर से प्रस्थान करेंगे. घाट पर आगमन का समय 09.25 बजे और 30 मिनट के स्नान के बाद 09.55 बजे घाट से वापसी हेतु प्रस्थान करेंगे. 10.55 बजे तक यह अखाड़ा अपने शिविर में वापस लौट आएंगे. इसी तरह, अखिल भारतीय श्री पंच दिगंबर अनी अखाड़ा सुबह 09.05 बजे शिविर से प्रस्थान करेंगे और 10.05 बजे घाट पर पहुंचेंगे. स्नान के बाद 10.55 बजे घाट से वापस हेतु प्रस्थान करेगें. यह 11.55 बजे तक शिविर लौटेगें.
अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़ा सुबह 10.05 बजे शिविर से प्रस्थान करेगें और 11.05 बजे घाट पर आगमन होगा. 11.35 बजे घाट से शिविर हेतु वापसी करेगें. 12.35 बजे शिविर में वापस आ जायेंगे. उदासीन अखाड़ों के तहत श्री पंचायती नया उदासीन अखाड़ा सुबह 11.00 बजे शिविर से प्रस्थान करेंगे, 12.00 बजे घाट पर आगमन, स्नान करने के बाद 12.55 बजे घाट से वापसी तथा 13.55 बजे शिविर में आगमन है.
यह भी पढ़ें- Foreigners In Mahakumbh: इंग्लैंड के नव विवाहित दंपति ने प्रयाग आकर संगम तट पर लगाई डुबकी, सनातन संस्कृति को सराहा
इसके अलावा, श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण 12.05 बजे शिविर से प्रस्थान करेंगे, 13.05 बजे घाट पर आगमन तथा 14.05 बजे घाट से षिविर हेतु वापसी व 15.05 बजे षिविर आगमन होगा. श्री पंचायती निर्मल अखाड़ा का शिविर से प्रस्थान का समय 13.25 बजे, घाट पर आगमन 14.25 बजे तथा स्नान के उपरान्त घाट से वापसी हेतु प्रस्थान का समय 15.05 बजे तथा शिविर में आगमन 15.55 बजे है.
-भारत एक्सप्रेस
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…
Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…