Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बागेश्वर बाबा ने महाकुंभ में लगाई आस्था कि डुबकी, कहा- हज यात्रा या कैंडल जलाने से नहीं खत्म होती गरीबी

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी लगाई और कहा कि उन्होंने हिंदू राष्ट्र और बागेश्वर धाम के लिए पांच डुबकी लगाईं. उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी.

Bageshwar Baba took a holy dip in Maha Kumbh

बागेश्वर धाम के प्रमुख और बागेश्वर बाबा के नाम से मशहूर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी लगाईं. वह अपने शिष्यों और अनुयायिओं के साथ महाकुंभ पहुंचे थे. डुबकी लगाने के बाद उन्होंने कहा कि मैंने परमार्थ निकेतन आश्रम के प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती और हमारे सभी शिष्यों के साथ संगम में डुबकी लगाई. हमारे साथ करीब 40-50 विदेशी श्रद्धालुओं ने भी डुबकी लगाई.

बागेश्वर बाबा ने संगम में पांच डुबकी लगाई. उन्होंने कहा, “मेरी पहली डुबकी हिंदू राष्ट्र के लिए थी, दूसरी बागेश्वर धाम के लिए थी, तीसरी भारत में बागेश्वर धाम के अनुयायियों के लिए थी, चौथी हमारे सभी संतों और द्रष्टाओं की भलाई के लिए थी, और पांचवीं उन सभी लोगों की दीर्घायु के लिए थी जो हमारे धर्म और विश्व की भलाई के लिए प्रार्थना करते हैं.”

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर दी प्रतिक्रिया

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री ने मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हर काम देश की गरीबी मिटाने के लिए नहीं होता. उन्होंने कहा, “हज यात्रा या कैंडल जलाने से गरीबी खत्म नहीं होती, लेकिन संगम में डुबकी लगाने से बीमारी जरूर दूर होती है.” बाबा बागेश्वर ने सभी से इस पवित्र अवसर पर संगम आने का आग्रह करते हुए कहा, “हर व्यक्ति को यहां आना चाहिए, जो नहीं आएगा, उसे वह देशद्रोही कहलाएगा.”

परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने भी संगम में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ डुबकी लगाई. इसके बाद उन्होंने कहा, “आज हम संगम का वास्तविक स्वरूप देख पा रहे हैं, भारत और विश्व के श्रद्धालुओं का संगम. ​​यह शब्दों से परे है.”


ये भी पढ़ें- महाकुंभ 2025 में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा, अनुपम खेर से लेकर अदा शर्मा तक ने लगाई आस्था की डुबकी


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital