महाकुंभ 2025

Mahakumbh: मेला क्षे​त्र में फिर लगी आग, 1 माह में 5वीं घटना, आज भी जबरदस्त भीड़; 90 लाख से ज्यादा श्रद्धालु जुटे

Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई है. यह आग सेक्टर-8 में लगी, जिस पर दमकल कर्मियों ने काबू पा लिया है. यह आग महाकुंभ में एक महीने के भीतर पांचवी बार लगी है, और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मेला प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर मौजूद हैं.

पिछले एक महीने के दौरान महाकुंभ क्षेत्र में आग लगने की कई घटनाएँ सामने आ चुकी हैं. 19 जनवरी को सेक्टर 19 में गीता प्रेस के कैंप में आग लगी थी, जिसमें 180 कॉटेज जल गए थे. इसके बाद 30 जनवरी को सेक्टर 22 में 15 टेंट जल गए थे. 7 फरवरी को सेक्टर-18 में शंकराचार्य मार्ग पर आग लगी, जिसमें 22 पंडाल जल गए थे. 15 फरवरी को एक बार फिर सेक्टर-18-19 में आग लगी थी, हालांकि इसे जल्द ही बुझा लिया गया. आज, 17 फरवरी को सेक्टर-8 में भी आग लगी, जिस पर दमकल कर्मियों ने काबू पा लिया है.

प्रयाग में भारी भीड़, यातायात व्यवस्था प्रभावित

महाकुंभ में इस समय जबरदस्त भीड़ है. दोपहर 2 बजे तक 92.50 लाख श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके थे. प्रयागराज के सभी 7 एंट्री पॉइंट जाम हो गए हैं और इसके चलते यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है. संगम स्टेशन को 26 फरवरी तक बंद कर दिया गया है. मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री भी रोक दी गई है और सभी प्रकार के पास रद्द कर दिए गए हैं. इसके कारण श्रद्धालुओं को संगम तक पैदल ही जाना पड़ रहा है, और वाहनों को संगम से 10-12 किमी पहले पार्किंग में रोकने की व्यवस्था की गई है.

गंगा पंडाल में बनेगा हैंड प्रिंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड

बताया जा रहा है कि महाकुंभ में आज गंगा पंडाल में करीब 10,000 लोग हैंड प्रिंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं. इसके अलावा, विभिन्न राज्यों के राज्यपाल भी संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंचे हैं. भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनोट भी महाकुंभ में मौजूद हैं और संगम में स्नान करेंगी.

तमिल डेलिगेट्स ने किया त्रिवेणी संगम में स्नान

काशी तमिल संगमम के अंतर्गत तमिलनाडु से आए मेहमानों ने महाकुंभ में स्नान किया. उनके पहले दल का मेला प्रशासन ने स्वागत किया और स्नान के बाद वे अयोध्या के लिए रवाना हो गए. इस कार्यक्रम से महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या में और वृद्धि हुई.

यह भी पढ़िए: सड़कें जाम थी और ट्रेनें फुल… प्रयाग पहुंचने के लिए इन युवाओं ने किया बिहारी जुगाड़, 84 घंटे में पूरी की 550KM की महाकुंभ जलयात्रा

Bharat Express Desk

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

7 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

10 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago