महाकुंभ 2025

Maha Kumbh: चिमटा वाले बाबा का फिर दिखा रौद्र रूप, इस बार यूट्यूबर को मुंह पर मारा थप्पड़

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान महाकाल गिरी बाबा और एक यूट्यूबर के बीच हुई भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में यूट्यूबर बाबा के पंडाल में जाता है और बातचीत के दौरान कहता है कि कुछ यूट्यूबर बाबा को परेशान कर रहे हैं. इस पर बाबा का गुस्सा फूट पड़ा, और वह चिल्लाते हुए पंडाल से बाहर आ गए. बाबा ने आरोप लगाया कि मीडिया ने उनका नाम खराब किया है और उसी क्षण उन्होंने यूट्यूबर पर हमला कर दिया.

बाबा का कहना है कि यूट्यूबर बार-बार उनके पंडाल में आकर उन्हें तंग करते हैं, अजीब सवाल पूछते हैं और उनका मजाक उड़ाते हैं.

क्या है लोगों की राय?

इस घटना को लेकर लोगों की राय में भारी मतभेद हैं. कुछ लोग मानते हैं कि यूट्यूबर को साधु-संतों की साधना और उनकी व्यक्तिगत सीमाओं का आदर करना चाहिए. वहीं, कुछ का कहना है कि बाबा को अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए, खासकर जब वह हठ योगी हैं.

कौन हैं महाकाल गिरी बाबा?

महाकाल गिरी बाबा, जिन्हें “चिमटा वाले बाबा” के नाम से भी जाना जाता है, इन दिनों अपने गुस्से की वजह से चर्चा में हैं. बाबा पिछले 9 सालों से एक हाथ को ऊपर उठाकर साधना कर रहे हैं, जिसके कारण उनका हाथ पूरी तरह मुड़ चुका है और उंगलियों के नाखून भी बढ़ गए हैं. बाबा का कहना है कि यह उनकी कठिन साधना का हिस्सा है और अब वह इसे छोड़ नहीं सकते.


ये भी पढ़ें- अदाणी-इस्कॉन मना रहे हैं ग्रीन एंड क्लीन महाकुंभ, ना प्लास्टिक का इस्तेमाल, ना प्रदूषण करने वाले ईंधन का


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

3 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

50 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

1 hour ago