मनोरंजन

सैफ अली खान की तबीयत में सुधार, बहन सोहा ने दी हेल्थ अपडेट

Saif Ali Khan: 16 जनवरी की देर रात सैफ अली खान के घर में एक चोर चोरी के मकसद से घुसा, लेकिन जैसे ही सैफ ने उसे रोकने की कोशिश की तो चोर ने सैफ पर हमला कर दिया और वो घायल हो गए. जिसमें उनको गम्भीर चोटें आयी थी. जिसके बाद एक्टर को अस्पताल में इलाज के लिए ए़डमिट कराया गया. सैफ अली खान की तबीयत में सुधार भी हो गया हैं और अब सैफ की बहन सोहा ने अपने भाई का हेल्थ अपडेट शेयर किया है. आइए जानते हैं कि अब सैफ अली खान कैसे हैं?

सोहा ने सैफ की तबीयत को लेकर क्या बोला

सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान को हाल ही में एक अवार्ड फंक्शन में देखा गया हैं. जिसमें सोहा से उनके भाई का हेल्थ अपडेट लिया गया तो सोहा ने कहा कि हम खुश हैं कि वो अच्छे से रिकवर कर रहे हैं. हम बहुत थैंकफुल और ग्रेटफुल हैं कि सैफ ठीक हैं.

यूजर्स ने किए कमेंट्स

सोहा अली खान के इस वीडियो पर यूजर्स ने भी कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि सैफ जल्दी ठीक हो जाएं. दूसरे यूजर ने कहा कि उनके लिए दुआ. तीसरे यूजर ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना हैं कि वो जल्दी ठीक हो जाएं. इसके अलावा कुछ यूजर्स ने दिल की इमोजी भी शेयर की है.

सैफ पर हमला करने आरोपी कोर्ट में पेश

गौरतलब है कि सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में पुलिस बेहद तेजी से जांच कर रही है. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को पकड़ा है और उसे कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने आरोपी पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है. इतना ही नहीं बल्कि मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है और उन्हें घटनास्थल से वो चाकू भी मिल गया है, जिससे एक्टर पर वार किया गया था.

पुलिस की जांच जारी

आपको बता दें कि पुलिस के पास चाकू का वो हिस्सा भी है, जो सैफ के शरीर में रह गया था. गौरतलब है कि जिस चाकू से सैफ पर हमला किया गया उसके तीन हिस्से हो गए थे. बताते चलें कि चाकू के 2 टुकड़ों को बरामद किया जा चुका है, जबकि कहा जा रहा है कि तीसरा टुकड़ा अभी भी गायब है. मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी है.

आपको बता दें की मुंबई पुलिस और सिटी क्राइम ब्रांच ने आरोपी का पता लगाने के लिए ज्यादा से ज्यादा टीम का गठन किया हैं. इन टीमों ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया हैं.


ये भी पढ़ें: सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी मोहम्मद शहजाद गिरफ्तार


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

15 minutes ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

31 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

32 minutes ago

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

39 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

58 minutes ago