महाकुंभ 2025

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में रेलवे स्टेशन पर मिल रही मेडिकल ऑब्जर्वेशन रूम की सुविधा, 24 घंटे डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की है व्यवस्था

महाकुंभनगर: महाकुंभ 2025 को स्वस्थ और सुरक्षित महाकुंभ बनाने के डबल इंजन की सरकार के अभियान की सफलता की दिशा में प्रयागराज रेल मण्डल ने जरूरी कदम उठाया है. प्रयागराज रेल मण्डल ने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे स्टेशनों पर मेडिकल ऑब्जर्वेशन रूम स्थापित किए हैं. इन ऑब्जर्वेशन रूम में 24×7 विशेष चिकित्सा सुविधाएं प्रदान किए जाने की व्यवस्था है. ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित और प्रभावी चिकित्सा सेवा प्रदान की जा सके. अधिक गंभीर स्थिति में एंबुलेस की मदद से पेशेंट को संबंधित रेलवे या शहर के मेडिकल हॉस्पिटल में पहुंचाया जा सकेगा.

प्रयागराज जंक्शन, प्रयाग, सूबेदारगंज, नैनी और छिवकी स्टेशन में बने ऑब्जर्वेशन रूम

महाकुंभ 2025 में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए रेलवे ने आपात स्थित से निपटने और यात्रियों को जरूरी चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए मेडिकल ऑब्जर्वेशन रूम बनाये हैं।इस बारे में प्रयागराज रेल मण्डल के चीफ पीआरओ शशि कान्त ने बताया कि रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन, प्रयाग, सुबेदारगंज, नैनी और छिवकी स्टेशन पर ऑब्जर्वेशन रूम स्थापित किए हैं. इन ऑब्जर्वेशन रूम में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ 24 घंटे मौजूद रहेंगे, जो 8 घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे. इसमें हर ऑब्जर्वेशन रूम के लिए 15 स्टाफ नर्स, 12 फार्मासिस्ट, 12 हॉस्पिटल अटेंडेंट और 15 हाउस कीपिंग असिस्टेंट नियुक्त किये गये हैं। रेलवे हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ड्यूटी के हिसाब से ऑब्जर्वेशन रूम में अपनी सेवाएं देंगे.

यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: कुम्भ मेले मे संतों ने लगाया मफिया अतीक अहमद का विवादित पोस्टर

मेडिकल ऑब्जर्वेशन रूम में रहेंगी प्राथमिक चिकित्सा की सभी सुविधाएं उपल्ब्ध

महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों को त्वरित और ऊच्च गुणवत्तायुक्त उपचार प्रदान करने के लिए इन ऑब्जर्वेशन रूम में सभी जरूरी उपकरण और दवाईयां भी उपलब्ध रहेंगी. रेलवे के इन ऑब्जर्वेशन रूम में ECG मशीन, डिफ़िब्रिलेटर, ऑक्सीजन कन्सेन्ट्रेटर, ग्लूकोमीटर जैसे प्राथमिक चिकित्सा के मेडिकल उपकरण मौजूद रहेंगे. सर्दी के मौसम, भीड़ और अधिक चलने से हार्ट पेशेंट, साइनस, डायबटीज के पेशेंट को होने वाली समस्याओं का तत्काल प्राथमिक इलाज किया जा सकेगा. समस्या गंभीर होने की स्थिति में रेलवे या शहर के संबंधित मेडिकल हास्पिटल में पेशेंट को पहुंचाने के लिए एबुंलेंस सेवा भी उपल्ब्ध रहेगी. इसके लिए रेलवे प्रशासन ने शहर के सभी प्रमुख और रेलवे के हॉस्पिटलस् से समन्वय स्थापित किया है. प्रयागराज रेल मण्डल महाकुंभ 2025 में आने श्रद्धालुओं को रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य की जरूरी सुविधाएं प्रदान करने के सभी जरूरी प्रयास किए हैं.

विशाल तलवार

Recent Posts

‘दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही, UN जैसी संस्थाएं नाकाम’, PM मोदी ने बताया नई विश्व व्यवस्था में क्या होगी भारत की भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…

1 hour ago

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

2 hours ago