पीएम मोदी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क में परिवर्तन रैली को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि दिल्ली में इस बार कमल खिलेगा.
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “मैं दिल्लीवासियों से एक विशेष अनुरोध करना चाहता हूं. दिल्ली और आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मैं आपसे अनुरोध करने आया हूं कि आप भाजपा को एक अवसर प्रदान करें. ये भाजपा ही है जो दिल्ली का विकास कर सकती है.”
PM मोदी ने कहा, दिल्ली के लिए इन लोगों ने हर सीज़न, हर मौसम, आप-दा काल बना दिया है. दिल्ली वालों की ऊर्जा, साल भर आप-दा से ही निपटने में लगी रहती है. इसलिए, दिल्ली से आप-दा हटेगी, तो ही विकास का, सुशासन का डबल इंजन आएगा.
जब दिल्ली के लोग कोरोनो से जूझ रहे थे, जब दिल्ली के लोग ऑक्सीजन और दवाओं के लिए भटक रहे थे. तब इन लोगों का पूरा फोकस अपना शीशमहल बनवाने पर था. इन्होंने शीशमहल का भारी भरकम बजट बनाया. यही इनकी सच्चाई है… इन्हें दिल्ली के लोगों का कोई परवाह नहीं है. इसलिए आज हर दिल्लीवासी कह रहे हैं… आप-दा नहीं सहेंगे, बदल कर रहेंगे.
पीएम मोदी ने परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए कहा, “हम 2025 में हैं. 21वीं सदी को 25 साल बीत चुके हैं यानी एक चौथाई सदी गुजर गई है. इस दौरान दिल्ली में नौजवानों की दो या तीन पीढ़ी जवान हो चुकी है. अब आने वाले 25 साल भारत के भविष्य के लिए, दिल्ली के भविष्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है.”
उन्होंने आगे कहा, “ये 25 साल, भारत को विकसित राष्ट्र बनते हुए देखेंगे. हम उसके भागीदार होंगे. ये भारत को आधुनिकता के एक नए दौर से गुजरते हुए देखेंगे. विकसित भारत के इस सफर का एक बहुत बड़ा पड़ाव जल्द ही आने वाला है. जब भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा.”
पीएम मोदी जीत को लेकर आश्वस्त दिखे. कहा , “मुझे विश्वास है कि दिल्ली विधानसभा में भी कमल खिलने वाला है. मैं दिल्ली भाजपा के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि पूरी निष्ठा के साथ दिल्ली के हर कार्यकर्ता से मिलिए, उन्हें आने वर्षों के लिए भाजपा के संकल्प से परिचित कराइए. ये भाजपा ही है, जो दिल्ली को, दुनिया की बेहतरीन राजधानी का गौरव दिला सकती है.”
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने नमो भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बच्चों के साथ साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक किया सफर
उन्होंने कहा, “पिछले साल केंद्र की भाजपा सरकार ने दिल्ली में सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा और विकास संबंधी पहलों के लिए 75,000 करोड़ रुपये से अधिक आवंटित किए थे. हमारा उद्देश्य दिल्ली को एक ऐसी राजधानी में बदलना है जो भारत की समृद्ध विरासत को दर्शाती हो और वैश्विक व्यवस्था के अनुरूप अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए एक केंद्र के रूप में भी काम करे. दिल्ली को शहरी विकास के ऐसे मॉडल की जरूरत है, जो बाकी दुनिया के लिए एक मिसाल कायम करे. यह तभी हासिल किया जा सकता है, जब भाजपा को राज्य और केंद्र दोनों पर शासन करने का मौका दिया जाए.”
उन्होंने कहा, “जिस आप-दा सरकार के पास दिल्ली के लिए कोई विजन न हो, जिसे दिल्ली की परवाह न हो, वह दिल्ली का विकास नहीं कर सकती है. दिल्ली को आधुनिक बनाने के लिए जितने भी काम हैं वो केंद्र की भाजपा सरकार ही कर रही है.”
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…