महाकुंभ 2025

जूनागढ़ गिरनार के महंत पीर शेर नाथ जी महाराज ने महाकुंभ में अडानी समुह की सेवा कार्यों की प्रशंसा की

नाथ सम्प्रदाय गुजरात जूनागढ़ गिरनार के परम पूज्य अनंत श्री विभूषित महंत पीर शेर नाथ जी महाराज ने लोक कल्याण की कामना की और अडानी समूह के महाकुंभ के सेवा कार्यों की प्रशंसा की एवं साधुवाद दिया. उन्होंने कहा कि अडानी समुह की सेवा का मौका उठा रहा है. हम अडानी समुह को शुभकामनाएं देते हैं. उन्होंने लोगों की अडानी की सेवा से कुशल रहने की कामना की.

मौनी अमावस्या के दिन सेवा से पुण्य की प्राप्ति होती है

महंत पीर शेर नाथ जी महाराज ने कहा कि मौनी अमावस्या के दिन सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. इस पुण्य अवसर पर अडानी समुह सेवा कर रहा है. अडानी समुह को हमारी शुभेच्छाएं हैं.

अडानी समुह चला रहा महाप्रसाद सेवा

महाकुंभ में अडानी समुह 50 लाख श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद सेवा का संचालन कर रहा. इसके लिए अडानी समुह ने इस्कॉन से हाथ मिलाया है. इस्कॉन मेला क्षेत्र और उसके बाहर महाप्रसाद बनाने के लिए दो किचन तैयार किए हैं और महाकुंभ क्षेत्र में 40 स्थानों पर महाप्रसाद सेवा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध है. इस सेवा में 2,500 वालंटियर योगदान दे रहे हैं.

1 करोड़ आरती संग्रह बांटेगा अडानी ग्रुप

अडानी समुह ने महाकुंभ में गीता प्रेस के साथ मिलकर 1 करोड़ आरती संग्रह पुस्तिका बांटने का निर्णय लिया है. अडानी ग्रुप ने ऐलान किया कि धार्मिक किताबें पब्लिश करने वाली संस्था गीता प्रेस के साथ मिलकर प्रयागराज में 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी के बीच होने वाले महाकुंभ (Maha Kumbh) में श्रद्धालुओं को ‘आरती संग्रह’ की एक करोड़ प्रतियां नि:शुल्क वितरित करेगा.

इसे लेकर अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “महाकुंभ भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था का महायज्ञ है. यह हमारे लिए अपार संतुष्टि का विषय है कि इस महायज्ञ में प्रतिष्ठित संस्थान गीता प्रेस के सहयोग से हम ‘आरती संग्रह’ की एक करोड़ प्रतियां कुंभ में आए श्रद्धालुओं की सेवा में निःशुल्क अर्पित कर रहे हैं.”


ये भी पढ़ें: अयोध्या में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब! चंपत राय ने लोगों से की अपील- 15 से 20 दिन बाद दर्शन के लिए आएं राम मंदिर, बाराबंकी में लगा भीषण जाम


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

World Mental Health Day: डिप्रेशन और तनाव को कोसों दूर रखेगा बस रोज का ये छोटा सा नियम

Meditation Benefits: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जानिए कैसे नियमित ध्यान आपके मानसिक तनाव को…

7 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में धारा 163 लागू: त्योहारों पर पुलिस का कड़ा पहरा, घर से निकलने से पहले जान लें क्या हैं पाबंदियां

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट…

11 minutes ago

लाहौर बना महिलाओं के लिए ‘डेंजर जोन’: 8 महीने में रेप के 498 मामले दर्ज, हर 6 घंटे में एक महिला शिकार

अल्पसंख्यक अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था 'वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी' की रिपोर्ट के…

23 minutes ago

Dhruv Rathee Detain: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रशासन का बड़ा क्रैकडाउन, हिरासत में लिये गए जर्मनी से लौटे यूट्यूबर ध्रुव राठी

Dhruv Rathee Detained: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर ध्रुव राठी को जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले…

29 minutes ago

चीन में चुप्पी, तो भारत में बवाल क्यों? स्टारलिंक मामले में Elon Musk से पूछे जा रहे सवाल

Elon Musk Starlink Controversy: भारत में Starlink की मंजूरी और कारोबारी प्रतिस्पर्धा को लेकर बहस…

38 minutes ago