Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अयोध्या में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब! चंपत राय ने लोगों से की अपील- 15 से 20 दिन बाद दर्शन के लिए आएं राम मंदिर, बाराबंकी में लगा भीषण जाम

मौनी अमावस्या के दिन श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में पहुंच सकती है. रामपथ से सरयू नदी के बीच के रास्ते पर भी भीड़ को डायवर्ट किया जा रहा है.

Ayodhya

दर्शन के लिए राम मंदिर में उमड़ा जनसैलाब.

मौनी अमावस्या पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. अयोध्या में लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए श्री राममंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपील की है. उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा है कि अयोध्या में लगातार भीड़ बढ़ रही है, इसलिए अभी 10-15 दिन लोग न आएं. जो आसपास के लोग हैं, वह बाद में दर्शन के लिए अयोध्या आएं, तब तक बाहरी लोगों को आनें दें और उन्हें सुविधाएं मिलें.

भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

बता दें कि मंगलवार को अयोध्या के रामपथ पर भारी तादाद में श्रद्धालु दिखे. सभी श्रद्धालु हनुमानगढ़ी की ओर बढ़ रहे थे. हनुमान जी के दर्शन करने के बाद सभी श्रद्धालु श्रीराम के दर्शन के लिए आगे बढ़ेंगे. यहां पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की वजह से प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है. किसी यात्री को परेशानी न हो, इसलिए नया घाट से श्रीराम हॉस्पिटल के बीच डिवाइडर लगाया गया है, जिससे भीड़ को कंट्रोल किया जा सके.

हाईवे पर लगा लंबा जाम

मौनी अमावस्या के दिन श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में पहुंच सकती है. रामपथ से सरयू नदी के बीच के रास्ते पर भी भीड़ को डायवर्ट किया जा रहा है. अयोध्या में भारी भीड़ को देखते हुए बाराबंकी-लखनऊ-अयोध्या हाईवे मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है. हाईवे पर करीब 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था. जाम की वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई थी. बाराबंकी के एसडीएम जगत साईं ने बताया कि रूट डायवर्ट किया गया है. अयोध्या जाने वाले वाहनों को गोंडा-पूर्वांचल की तरफ डायवर्ट किया गया है.

यह भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: गणतंत्र दिवस पर ‘संगम की रेती’ में दिखेगा देशभक्ति का भी नजारा, कई कलाकार देंगे प्रस्तुति

अगले कुछ दिनों तक रहेगा डायवर्जन

मंगलवार की सुबह शहर के चौपुला चौराहे पर पुलिस द्वारा वाहनों को बहराइच हाईवे की तरफ डायवर्ट किया गया, जिससे जाम की स्थिति पैदा हुई. बाराबंकी के सफदरगंज में 4 किलोमीटर लंबा जाम लगा तो वहीं रामनगर में घंटों वाहन फंसे रहे. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए 30 जनवरी तक रूट डायवर्ट रह सकता है. बताया जा रहा है कि लगातार अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है. जिसकी वजह से यातायात में बदलाव किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital