महाकुंभ 2025

10 हजार रुपए अतिरिक्त बोनस और वेतन वृद्धि के लिए स्वच्छताकर्मियों ने सीएम योगी का जताया आभार

महाकुंभनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रयागराज में महाकुंभ से जुड़े स्वच्छताकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों को बड़ी सौगात देते हुए उनके लिए 10 हजार रुपए अतिरिक्त बोनस और अप्रैल से न्यूनतम वेज के रूप में 16 हजार रुपए देने की घोषणा की. मुख्यमंत्री की इस घोषणा का स्वच्छताकर्मियों ने खुले दिल से स्वागत किया और इस पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया सभी स्वच्छताकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि यह पूरे मेला के दौरान उनके द्वारा की गई अथक मेहनत का फल है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न सिर्फ मंच पर बुलाकर उनका सम्मान किया, बल्कि उनके साथ बैठकर भोजन भी किया, जिससे उनका मान बढ़ा है.

मेले में मिलकर सुनिश्चित की स्वच्छता

स्वच्छताकर्मी रानी देवी ने कहा की मुख्यमंत्री जी ने हमारे लिए जो भी किया वह सुनकर अच्छा लग रहा है हमने मान कुंभ में जान लगाकर मेहनत की थी उसी का लाभ आज हमें मिल रहा है. इसी तरह, नैनी तहसील से महाकुंभ में स्वच्छता कार्य के लिए आए एक स्वच्छता कर्मी ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने ₹10000 बोनस और 16000 रुपए निश्चित मानदेय देने की घोषणा की है जिसके लिए हम उनके आभारी हैं. महाकुंभ के दौरान पूरे मेला क्षेत्र में हम सभी ने मिलकर सफाई और स्वच्छता को सुनिश्चित किया किसी भी तरह की कोई घटना नहीं हुई. यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है.

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर खिले चेहरे

स्वच्छता कर्मी अमन ने बताया की मेले में स्वच्छता को लेकर किए गए अच्छे कार्य को मुख्यमंत्री जी ने सराहा है और इसीलिए उन्होंने हमें ₹10000 अतिरिक्त बोनस देने की घोषणा की है यह अच्छी पहल है इससे हम सभी का हौसला बढ़ेगा और हम मन लगाकर स्वच्छ प्रदेश बनाने की दिशा में कार्य करेंगे. एक अन्य स्वच्छताकर्मी लाल बहादुर ने बताया कि महाकुंभ समापन के बाद मुख्यमंत्री जी हमारे बीच आए यह देखकर हमें अच्छा लगा उन्होंने हमारा सम्मान भी किया और हमारे साथ बैठकर भोजन भी ग्रहण किया यह अच्छी पहल है.

ये भी पढ़ें: CM Yogi की सौगात, महाकुंभ में लगे स्वच्छताकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों को 10 हजार रुपए अतिरिक्त बोनस का किया ऐलान

विशाल तलवार

Recent Posts

रणजी टीम पर कोर्ट के फैसले की मार, मैच से 2 दिन पहले पूरी स्क्वॉड बदलनी पड़ी

Meghalaya Cricket Association: मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के विवाद ने रणजी ट्रॉफी टीम को भी प्रभावित…

2 minutes ago

जानिए कौन थे काशी के अंतिम राजा विभूति नारायण सिंह, जिन्हें भगवान की तरह पूजते थे लोग?

काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…

28 minutes ago

24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी का वक्त उसकी आधिकारिक गिरफ्तारी से नहीं माना जाएगा: सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पुलिस किसी व्यक्ति को हिरासत में…

38 minutes ago

UP Elections 2027: ’27 में कृष्ण आएंगे’… लखनऊ में सपा के नए होर्डिंग से अखिलेश यादव के पक्ष में माहौल बनाने की होड़

Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…

46 minutes ago

दिवाली बोनस हो तो ऐसा…! कंपनी ने कर्मचारियों को दिए iPhone 16, VIDEO देख लोग बोले- ‘भाई वैकेंसी है क्या?’

दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…

55 minutes ago

राजस्थान के नागौर में बारूद बनाने वाली इकाई में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत

राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…

56 minutes ago