उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने नाविकों का किया सम्मान, रजिस्ट्रेशन करके मिलेगा नाव का पैसा और बीमा कवर

महाकुंभ नगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में नाविकों के योगदान को लेकर उनके साथ संवाद किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने नाविकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी की. सीएम योगी ने कहा कि नाव चालकों को सरकार विशेष सुविधाएं देगी, जिसके तहत पहले नाविकों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा. इसके बाद नाव के लिए पैसा और 5 लाख रुपए तक बीमा कवर की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

निषादराज की परंपरा को निभा रहे नाविक

त्रिवेणी संकुल में नाविकों से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने महाकुंभ के भव्य, दिव्य व सफल आयोजन में नाविकों के योगदान की सराहना की और सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की. मुख्यमंत्री ने नाविकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया. इस दौरान भारत माता की जय, गंगा मैया की जय और हर गंगा के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से निषादराज ने त्रेता युग में भगवान श्रीराम को गंगा पार कराई थी, उसी परंपरा को आज भी हमारे नाविक निभा रहे हैं. करोड़ों लोगों ने संगम में पहली बार स्नान किया. जिसमें नाव चालकों की विशेष भूमिका रही है. इसीलिए आज हम सभी आपके स्वागत के लिए यहां उपस्थित हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि श्रृंगवेरपुर में भगवान श्रीराम और निषादराज की इतनी बड़ी प्रतिमा यहां स्थापित की गई.

सरकार देगी नाविकों को विशेष सुविधाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाविकों और निषाद समाज के कल्याण के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में मत्स्य पालन से जुड़े हुए सभी लोगों के कल्याण के लिए डबल इंजन की सरकार कार्य कर रही है. मुख्यमंत्री कोष से एक योजना के तहत नाव उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए हर नाविक का पंजीकरण होगा और उसे सुरक्षा बीमा भी मिलेगा. सीएम योगी ने कहा कि किसान आपदा योजना के तहत मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना की तरह ही आपदा पर 5 लाख की सहायता उपलब्ध कराई जाती है. ऐसे ही नौका संचालन से जुड़े लोगों को भी यह सुविधा मिले, इसके लिए उनका रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा. नाव के लिए पैसे उपलब्ध कराए जाएंगे. साथ ही, जिनका स्वास्थ्य बीमा कवर नहीं है, उन्हें आयुष्मान भारत योजना से जोड़कर 5 लाख का बीमा कवर भी करवाएंगे. नाव संचालन से जुड़े लोगों को विशेष सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए ट्रेनिंग भी दी जाएगी.

महाकुंभ में लाखों श्रद्धालुओं को दी सेवा

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया. जिसमें नाविकों ने अपनी ऐतिहासिक भूमिका निभाई. उन्होंने कहा, इन 45 दिनों में प्रत्येक नाविक ने अपनी मेहनत से लाखों रुपये कमाए होंगे. इतना बड़ा व्यवसाय पहले कभी देखने को नहीं मिला. यह सिर्फ व्यवसाय नहीं, बल्कि पूर्वजों की परंपरा का पालन भी है.

प्रयागराज के ऐतिहासिक जल प्रवाह की तारीफ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिंचाई विभाग की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर संगम में इतना जल स्तर वर्षों बाद देखा गया. उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि यह महाकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है. इसके बाद नाविक संघ के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग की वजह से नाविकों को बहुत बड़ा रोजगार का अवसर मिला है. इसके बाद उन्होंने मांगों को लेकर एक पत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा है.

परिवहन चालकों को भी मिलेंगे 10 हजार रुपए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाविकों के बाद यूपी रोडवेज के चालकों से भी संवाद किया और महाकुंभ के दौरान उनकी सेवाओं की प्रशंसा की. उन्होंने महाकुंभ में रोडवेज की बसों के संचालन से जुड़े चालकों के लिए 10 हजार रुपए अतिरिक्त बोनस का ऐलान किया. सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की बसों के माध्यम से महाकुंभ में 3.75 करोड़ यात्री को उनके गंतव्यों तक पहुंचाया गया. अनेक ऐसे यात्रियों के लिए रोडवेज बड़ा सहारा बना, जहां रेलवे की सुविधा नहीं है. प्रदेश सरकार ने प्रत्येक गांव को रोडवेज से जोड़ने का जो प्रयास किया था, उसके माध्यम से गांव-गांव से लोग महाकुंभ पहुंच सके. उन्होंने परिवहन चालकों की अथक मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि रोडवेज चालकों ने बिना थके लोगों को महाकुंभ की यात्रा कराई, उसके लिए उनका अभिनंदन करता हूं.

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

‘IAS अफसरों जैसा DA और विज्ञापनों पर रोक’: हाई कोर्ट के कड़े तेवरों के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्य सचिव

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…

17 minutes ago

‘जेल में ही मर जाऊंगा…’ आजम खान की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट को दिया बड़ा निर्देश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…

25 minutes ago

PoK में बवाल: प्रदर्शनकारियों पर बरसी गोलियां और ड्रोन, 3 की मौत, 18 घायल

PoK Protest: PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बीच 3 लोगों की…

27 minutes ago

रणजी टीम पर कोर्ट के फैसले की मार, मैच से 2 दिन पहले पूरी स्क्वॉड बदलनी पड़ी

Meghalaya Cricket Association: मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के विवाद ने रणजी ट्रॉफी टीम को भी प्रभावित…

40 minutes ago

जानिए कौन थे काशी के अंतिम राजा विभूति नारायण सिंह, जिन्हें भगवान की तरह पूजते थे लोग?

काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…

1 hour ago