सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री ने महाकुम्भ की तैयारियां देखीं. साथ ही उन्होंने गंगाजल का आचमन कर प्लास्टिक मुक्त महाकुम्भ के लिए बड़े हनुमान की विशेष पूजा अर्चना की.
डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने गंगाजल का आचमन करने के बाद कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से संगम के जल की स्वच्छता को सुनिश्चित किया गया है. डॉ सक्सेना ने प्लास्टिक मुक्त हरित महाकुम्भ के उद्देश्य के तहत लेटे हुए बड़े हनुमान का पूजन एवं आरती की. उन्होंने इसके बाद विभिन्न अखाड़ों का दौरा किया और संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान उन्होंने प्लास्टिक मुक्त हरित महाकुम्भ के लिए संकल्प लिया और सभी से पर्यावरण संरक्षण की अपील की. अंत में वन मंत्री ने वन विभाग और प्रदूषण नियंत्रण विभाग की बैठक भी की.
-भारत एक्सप्रेस
Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…
Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…
अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…
KGMU Love Jihad Case: लखनऊ के KGMU में हिंदू महिला कर्मचारियों को प्रेमजाल में फंसाकर…
हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…