महाकुंभनगर: महाकुंभ के पावन अवसर पर तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने शनिवार को संगम में पवित्र स्नान कर महापर्व की आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया. उन्होंने तमिलनाडु की सुख-समृद्धि के साथ साथ सम्पूर्ण राष्ट्र के कल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की. राज्यपाल ने कहा कि महाकुंभ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का केंद्र है, जो एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को सुदृढ़ करता है.
राज्यपाल ने महाकुंभ को सनातन संस्कृति की जीवंत अभिव्यक्ति बताते हुए कहा कि यह पर्व भारत की अखंडता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा इसकी सनातन परंपरा में बसती है. महाकुंभ उस परंपरा का ऐसा प्रतीक है जो पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोता है.
महाकुंभ के महापर्व में अब तक 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. यह संख्या महाकुंभ की दिव्यता और जन-जन की आस्था का जीवंत प्रमाण है. राज्यपाल ने कहा कि यह पर्व न केवल आत्मिक शुद्धि का अवसर है, बल्कि विश्व कल्याण की भावना को भी मजबूत करता है.
राज्यपाल आर.एन. रवि ने कहा कि महाकुंभ भारत की गहराई से जुड़ी आध्यात्मिक चेतना को प्रकट करता है. यहां करोड़ों लोग एक ही लक्ष्य आत्मिक उत्थान और विश्व कल्याण के लिए संगम तट पर एकत्र होते हैं.
ये भी पढ़ें: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने परिवार समेत किया त्रिवेणी संगम में स्नान, CM योगी भी रहे संग
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…