राम मंदिर

Ram Mandir Rangoli Designs: घर के आंगन में रामलला के स्वागत के लिए बनाएं ये रंगोली डिजाइन, राम के नाम से खिल उठेगा आंगन

Ram Mandir Rangoli Designs: 22 जनवरी को राम जन्मभूमि में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे देश भर में जश्न मनाएगा. वहीं इस जश्न की खुशी को दोगुना करने के लिए हम अपने-अपने घरों को भी सजाने वाले हैं. उस दिन लोग रंगोली डिजाइन के माध्यम से भी श्रीराम के घर वापसी का संकेत देंगे. तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं भगवान श्री राम के नाम के कुछ आसान रंगोली डिजाइंस जिससे आपके घर का आंगन भी खिल उठेगा. साथ ही बताएंगे इन डिजाइंस को मिनटों में बनाने के कुछ आसान तरीके –

श्री राम के नाम की रंगोली डिजाइन

बारीकी से बनाये गये रंगोली के डिजाइन को पसंद करती हैं तो इस तरीके से आप तीर-कमान वाले डिजाइन की रंगोली को घर के दरवाजें पर बना सकती हैं. इसके लिए आप अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल करें और अगर रंगोली बनाने में एक्सपर्ट हैं तो 3डी इफेक्ट देने की कोशिश जरूर करें और उसी प्रकार कलर का चुनाव भी करें.

ये भी पढ़ें: 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन घर पर करें प्रभु श्रीराम नाम का जाप, भगवान राम के 108 नामों का है महत्व, देखें सभी नाम

बिल्कुल आसान तरीके से रंगोली के डिजाइन को बनाना चाहती हैं तो इस तरीके दीपक जलाकर घर की दहलीज पर भगवान श्री राम के नाम की रंगोली के डिजाइन को बना सकते हैं. इस तरीके के डिजाइन को आप केवल 3 रंगों की मदद से भी बना सकते हैं. मंदिर के आकार में डिजाइन बनाकर तस्वीर की तरह आप बीच में भगवान श्री राम लिख सकते हैं.

रंगों की जगह फूलों से भगवान श्री राम का स्वागत करना चाहते हैं तो इस तरीके से आप फूलों की सहायता लेकर घर के आंगन के बीच में रंगोली के इस डिजाइन को बना सकते हैं. इस डिजाइन में आप चाहे तो मंदिर की ईमारत भी फूलों के जरिये बना सकते हैं.

 

राम के नाम के आलावा आप अयोध्या में स्थित राम मंदिर की इमारत को माचिस की तिल्ली की मदद से घर के आंगन में बना सकती हैं. इस तरीके की रंगोली डिजाइन को बनाने के लिए आप सफेड और भगवा रंग का इस्तेमाल कर सकती हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

53 minutes ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

4 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

5 hours ago