राम मंदिर

जा रहे हैं अयोध्या तो राम मंदिर के बाद इन स्थानों का भी करें दर्शन, सभी इच्छाएं होंगी पूरी

Tourist places in Ayodhya: अयोध्या नगरी में इन दिनों भगवान राम का ही नाम सुनाई दे रहा है. देश के प्रत्येक नागरिक को इंतजार है तो बस अपने प्रभु श्री राम का. 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है. इस खास मौके पर कई मशहूर हस्तियों और मेहमानों को आमंत्रित किया भी किया गया. इसके अलावा इस महोत्सव में देशभर के लोग भी शामिल होंगे. अगर आप भी इस मौके पर अयोध्या की यात्रा पर जाते हैं, तो इस त्योहार के बाद आप अयोध्या की कुछ जगहों को भी देख सकते हैं. हम आज आपको अयोध्या के पर्यटन स्थलों के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं. बता दें कि सरयू नदी के तट पर स्थित राम नगरी अयोध्या अपने मठ मंदिरों के लिए विश्व प्रसिद्ध है, तो चलिए जानते है कुछ पर्यटन स्थलों के बारे में जो अयोध्या नगरी घूमने में आपकी मदद करेंगे.

हनुमानगढ़ी (Tourist places in Ayodhya)

राम मंदिर के अलावा अयोध्या में प्राचीन सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर भी है. धार्मिक मान्यता है कि प्रभु राम के दर्शन जाने से पहले हनुमान जी के दर्शन अवश्य करने चाहिए. इसके बाद उनसे अनुमति मांगकर भगवान राम के दर्शन करने जाएं. यहां हर दिन लाखों की संख्या में भक्त आते हैं और बजरंगबली का आशीर्वाद लेते हैं.

कनक भवन (Tourist places in Ayodhya)

ऐसा माना जाता है कि त्रेता युग में रानी कैकई ने अपनी उपस्थिति में यह महल माता सीता जी को उनकी मुंह दिखाई में दिया था. आज यहां माता सीता भगवान राम उनके भाई के साथ यहां विराजमान हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कनक भवन में दर्शन-पूजन के लिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें : Ramanand Sagar Ramayan: राम मंदिर के उद्घाटन के दिन पहली बार सिनेमाघरों में होगी ‘रामायण’ की स्‍क्रीनिंग

दशरथ महल (Tourist places in Ayodhya)

दशरथ महल भी प्राचीन और त्रेता युग का है। इस महल में राजा दशरथ रहते थे। आज इस महल में पूरा राजपरिवार एक साथ विराजमान हैं।

Uma Sharma

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

21 minutes ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

4 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

4 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

4 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

5 hours ago