Nagaur Ammonium Nitrate Seizure: 26 जनवरी से ठीक एक दिन पहले राजस्थान के नागौर जिले से एक हैरान कर देनी वाला मामला सामने आया. दरअसल जिले के एक खेत से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री पकड़े जाने से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ गई है. पुलिस ने मौके से करीब 10 टन अमोनियम नाइट्रेट को बरामद किया है. मामले में सुलैमान खान नाम के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. वहीं बता दें कि पुलिस पूछताछ के बीच आरोपी बेहोश हो गया, जिससे पुलिस महकमे में हलचल मच गई और तुरंत उसे थांवला अस्पताल ले जाया गया. जहां जांच में उसका BP काफी हाई पाया गया.
आरोपी सुलेमान खान की पुलिस पूछताछ के दौरान हालत बिगड़ गई. जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे अजमेर रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए CID सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी अस्पताल पहुंचीं. इसको लेकर पुलिस का कहना है कि आरोपी का BP बढ़ गया था, अब उसका स्वास्थ्य स्थिर होने पर फिर से पूछताछ की जाएगी.
गिरफ्तारी से पहले जिला स्पेशल टीम और थांवला थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध विस्फोटक की बरामदगी की थी. बता दें कि आरोपी के खेत से करीब 9550 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट समेत बम धमाके में इस्तेमाल की जाने वाली कुछ अन्य समग्री जब्त की हैं.
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ ने रचा इतिहास, 6.76 करोड़ लोग बने भागीदार
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि यह विस्फोटक सामग्री अवैध खनन और ब्लास्टिंग में काम आ रही थी. पुलिस का दावा है कि आरोपी रात के समय खनन माफियाओं को सप्लाई करता था. इस बरामदगी को नागौर जिले की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है.
58 वर्षीय सुलेमान खान राजस्थान के नागौर जिले के हरसौर गांव का 58 वर्षीय निवासी है. बता दें कि वह 45 बीघा के फार्महाउस का मालिक है, जहां से पुलिस ने 9,550 किलो अमोनियम नाइट्रेट समेत विस्फोटक बरामद किया है. वहीं सुलेमान पहले कानूनी रूप से विस्फोटक मैगजीन का संचालन करता था. उसे बारूद बनाने, स्टोर करने और उसकी सप्लाई करने की पूरी तकनीकी जानकारी थी. यह भी बताते चलें कि उसके खिलाफ 2014 और 2020 में भी विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज हो चुके हैं. उसका ठिकाना हरसौर के आसपास का जंगली इलाका बताया जा रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Utkarsh Srivastava UPSC Success Story: ग्रेजुएशन में 49% अंक, PCS में कई असफलताएं और ब्रेकअप…
UP News: गोरखपुर में सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुर्सी को लेकर विवाद के बाद…
भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के लिए राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का…
Premanand Ashram Controversy: प्रेमानंद महाराज और केलिकुंज आश्रम को लेकर फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर JPC और जजों की…
महात्मा गांधी के स्वदेश लौटने की याद में मनाए जाने वाले 'प्रवासी भारतीय दिवस' (PBD)…