साइंस

वेलकम टू अर्थ शुभांशु! आज 18 दिन बाद धरती पर लौटेंगे शुभांशु शुक्ला, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी बधाई

Shubhanshu Shukla: मिशन Axiom-04 के तहत अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) गए भारत के शुभांशु शुक्ला आज धरती पर पहुंच जाएंगे. इस दौरान उनके साथ 3 अन्य साथी भी रहेंगे. स्पेस स्टेशन को अलविदा कहने से पहले स्पेस स्टेशन में ही एक फोटो सेशन का आयोजन किया गया. जिसमें शुभांशु शुक्ला सभी लोग मौजूद रहे.

बता दें कि, 14 जुलाई 2025 को शाम 4 बजकर 45 मिनट पर ड्रैगन अंतरिक्ष यान ISS के मॉड्यूल से अलग हो गया था. अब वो धरती की तरफ लौट चला है. यान के धरती पर लौटते के साथ Axiom-04 मिशन खत्म हो जाएगा.

इस तरह धरती पर लौटेंगे शुभांशु

चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ISS गए शुभांशु शुक्ला

Axiom-04 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन गए चारों अंतरिक्ष यात्री अलग-अलग देशों के हैं. जिसमें शुभांशु शुक्ला भारत के हैं. तो वहीं पैगी व्हिटसन अमेरिका, स्लावोज उज्नान्सकी-विस्नीवस्की पोलैंड के हैं. तो वहीं चौथे अंतरीक्ष यात्री टिबोर कापू हंगरी के हैं. यह अंतरिक्ष यान 15 जुलाई को शाम 3 बजे अमेरिका के कैलिफोर्निया के करीब धरती पर उतरेगा.

अंतरिक्ष यात्री जॉनी किम ने एक्स पर कई तस्वीरें साझा की

वहीं नासा के अंतरिक्ष यात्री जॉनी किम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई तस्वीरें साझा की है. जिसमें शुभांशु शुक्ला को भी देखा जा सकता है. इस तस्वीर में कुल 8 अंतरीक्ष यात्री दिखाई दे रहे हैं. पोस्ट शेयर करते हुए जॉनी किम लिखते हैं कि, दीवार पर लगे ट्राइपॉड और टाइम लैप्स कैमरे की मदद से उन्होंने ये तस्वीरें क्लिक की है.

उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा,

हम अक्सर अपने फ्लाइट सूट नहीं पहनते, लेकिन संयोग से हम सभी सजे-धजे थे, इसलिए हमने इसका फायदा उठाया और अपने नए क्रूमेट्स के साथ कुछ तस्वीरें लीं. इस तस्वीर में अमेरिका, जापान, भारत, हंगरी और पोलैंड के आठ अंतरिक्ष यात्री हैं। इन पेशेवरों को जानना और उनके साथ काम करना वाकई खुशी की बात रही है, और हमारे सहयोगी देशों के बीच अनुसंधान के लिए ज़मीनी सहयोग देखना अद्भुत रहा है. अगर आपने कभी सोचा है कि हम ये तस्वीरें कैसे लेते हैं, तो बता दें कि हमने दीवार पर लगे ट्राइपॉड पर एक कैमरा टाइम-लैप्स सेट किया है, जिसमें थोड़े-थोड़े अंतराल होते हैं.

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी बधाई

वहीं अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से मॉड्यूल के अलग होने पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर शुभांशु का स्वागत किया है. उन्होंने लिखा कि आपका स्वागत है शुभांशु. पूरा देश आपके वतन वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है.

बता दें कि, शुभांशु शुक्ला को अंतरीक्ष स्टेशन भेजने के लिए इसरो ने लगभग 550 करोड़ रुपये खर्च किये. बताया जा रहा है कि इसरो अपने गगनयान प्रोजेक्ट को लेकर शुभांशु शुक्ला को अंतराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन भेजा था. इसरो का गगनयान प्रोजेक्ट 2027 में लॉन्च होगा.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

एक भाषा या ग्रंथ तक सीमित नहीं है भारतीय ज्ञान परंपरा: शंभुनाथ की पुस्तक में उजागर हुई सभ्यता की बहुरंगी अंतर्दृष्टि

शंभुनाथ की पुस्तक 'भारतीय ज्ञान परंपरा: एक सभ्यता की अंतर्दृष्टि' के आलोक में जानिए कि…

9 minutes ago

जयपुर में प्रेग्नेंट लिव-इन पार्टनर की हत्या कर गार्डन में दफनाई लाश, ऊपर से डाला नमक, आरोपी फरार

Crime News: जयपुर के बिंदायका की प्रेस्टीज कॉलोनी में लिव-इन पार्टनर प्रवेश ने किरन नाम…

17 minutes ago

अमित शाह की कांग्रेस को सीधी ललकार! बोले- बेतुके दावों की जगह आंकड़ों के साथ करें चर्चा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज…

24 minutes ago

मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देकर पॉक्सो से नहीं बच सकते: नाबालिग पत्नी से संबंध पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नाबालिग पत्नी से…

25 minutes ago

अशोक सिंहल की जन्मशताब्दी पर गूंजा राम नाम! अमित शाह ने युवाओं से किया आह्वान

Ashok Singhal Birth Centenary: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत के युवाओं…

34 minutes ago

‘रामकाज में कालनेमि बनकर घुसेंगे बाबरी के भक्त!’: CM योगी का बड़ा बयान, Bajrang Dal को अलर्ट रहने की चेतावनी

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राम मंदिर आंदोलन के…

42 minutes ago