आस्था

तुला राशि की लगेगी लॉटरी तो मेष और मिथुन पर बरसेगा छप्परफाड़ पैसा! राहुकाल का बिगाड़ न दे खेल, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 22 May 2026 in Hindi: ज्योतिष की दुनिया में आज यानी शुक्रवार, 22 मई 2026 का दिन बेहद असाधारण और चौंकाने वाले बदलाव लेकर आया है. आज सुबह 08:19 तक ब्रह्मांड में एक अत्यंत दुर्लभ और शक्तिशाली ‘वृद्धि योग’ का निर्माण हो रहा है, जो कुछ चुनिंदा राशियों की किस्मत में पैसों का अंबार लगाने वाला है. लेकिन ठहरिए!

आज का दिन जितना शुभ है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है. ज्योतिषियों ने आज सुबह 10:35 से दोपहर 12:18 बजे तक एक बेहद अशुभ ‘राहुकाल’ का पहरा बताया है. इस समय सीमा में की गई एक छोटी सी गलती भी 4 बड़ी राशियों का पूरा बजट और मानसिक शांति तबाह कर सकती है.

तुला, मेष और मिथुन राशि पर बरसेगा पैसा!

तुला राशि: आज आपके सितारे सातवें आसमान पर हैं! अगर लंबे समय से पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद या उम्मीद अटकी हुई थी, तो आज अचानक उसका बड़ा लाभ आपको मिल सकता है. बुजुर्गों के आशीर्वाद से सारे तनाव खत्म होंगे.

मेष राशि: आपकी क्रिएटिविटी आज दोस्तों को दीवाना बना देगी. जो लोग हीरा, कोयला या चूने के कारोबार से जुड़े हैं, आज उनकी तिजोरी में मोटा मुनाफा आने के प्रबल संकेत हैं.

मिथुन राशि: आज आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा. पैसों के मामले में अनुभवी लोगों की गुप्त सलाह आज आपके लिए तरक्की और भारी सफलता का महामंत्र साबित होने वाली है.

वृष और कुंभ राशि के बिजनेस में महा-उछाल(Aaj Ka Rashifal 22 May 2026 in Hindi)

वृष राशि: आज किस्मत आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाली है. व्यापार में पिछले कई दिनों से आ रही सभी रुकावटें और बाधाएं आज हमेशा के लिए जड़ से समाप्त हो जाएंगी.

सिंह राशि: आपकी कठिन मेहनत आज रंग लाएगी और आप परिवार की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. विशेषकर मीडिया, लेखन और पत्रकारिता से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है.

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. किसी भी नए काम या व्यावसायिक योजना में आज पैसा लगाना आपको भविष्य में करोड़पति बना सकता है.

कर्क राशि वालों को मिलेगा सच्चा प्यार

कर्क राशि: प्रेम के मोर्चे पर आज का दिन बेहद रोमांटिक है, आपको अपना सच्चा प्यार मिलने के मजबूत योग हैं. नौकरी में विदेशी कंपनियों से बड़े ऑफर मिल सकते हैं, लेकिन चोट लगने की आशंका है, संभलकर रहें.

कन्या राशि: आज आपके दफ्तर का माहौल बेहद पेचीदा और चुनौतीपूर्ण हो सकता है. माताजी की अचानक बिगड़ती सेहत आपकी रातों की नींद उड़ा सकती है. आज सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा बिल्कुल न करें.

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तीखी बहस या वैचारिक मतभेद होने की पूरी आशंका है, इसलिए अपनी जुबान पर ताला लगाकर रखें.

या भी पढ़ें:आज वृद्धि योग में शुक्रवार व्रत और लक्ष्मी पूजा से बरसेगा पैसा; नोट कर लें राहुकाल का समय और आज के सबसे शुभ मुहूर्त!

धनु और मीन को लग सकता है आर्थिक फटका!

मकर राशि: आज आपको सफलता की एक-एक बूंद के लिए बहुत कठोर और कड़ा परिश्रम करना होगा. बेरोजगारों को आज नौकरी के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ सकती हैं, साथ ही अचानक बड़ा खर्च आपका बजट बिगाड़ देगा.

धनु राशि: आप अपनी बुद्धिमत्ता से पैसा तो अच्छा कमा लेंगे, लेकिन घरेलू खर्चों में अचानक आई भारी बाढ़ आपकी सारी बचत को एक झटके में साफ कर सकती है.

मीन राशि: नए विचार आज मुनाफा तो देंगे, लेकिन कोर्ट-कचहरी के मामलों और कानूनी उलझनों की वजह से आज आपका मानसिक तनाव चरम पर पहुंच सकता है. निवेश करने से पहले सौ बार सोचें.

आपने आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 22 May 2026) पढ़ लिया. अब धर्म और आध्यात्म की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें.

Rohit Agrawal

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

10 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

25 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

30 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

31 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

42 minutes ago