आस्था

Aaj Ka Panchang 14 December 2025: आज कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि, रविवार को बन रहे शुभ योग, जानें राहुकाल और नक्षत्र

Aaj Ka Panchang 14 December 2025: आज रविवार है और तारीख 14 दिसंबर. सनातन परंपरा में रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से सूर्य की आराधना करने और उन्हें अर्घ्य अर्पित करने से जीवन में तेज, आत्मविश्वास और समृद्धि का संचार होता है. खास तौर पर व्यापार और करियर में आगे बढ़ने की कामना रखने वालों के लिए रविवार का महत्व और भी बढ़ जाता है. आज के दिन पंचांग के अनुसार कई शुभ योग बन रहे हैं, जो इसे और खास बनाते हैं.

आज की तिथि और संवत

पंचांग के अनुसार आज कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है, जो सायं 6 बजकर 49 मिनट तक रहेगी. इसके बाद एकादशी तिथि का आरंभ हो जाएगा. पूर्णिमांत गणना के अनुसार यह पौष मास है. आज का दिन रविवार है और विक्रम संवत 2082 चल रहा है.

योग और करण

आज का दिन सौभाग्य योग से युक्त है, जो सुबह 11 बजकर 45 मिनट तक रहेगा. ज्योतिष में इस योग को शुभ कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है. वहीं करण की बात करें तो विष्टि करण शाम 6 बजकर 49 मिनट तक रहेगा, इसके बाद बव करण पूरी रात प्रभावी रहेगा.

सूर्य और चंद्रमा की चाल

आज सूर्योदय सुबह 7 बजकर 06 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 5 बजकर 26 मिनट पर. चंद्रमा का उदय 15 दिसंबर की सुबह 2 बजकर 50 मिनट पर होगा और चंद्रास्त दोपहर 1 बजकर 34 मिनट पर माना गया है.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal 13 December 2025: 3 राशियों पर मंडराएगी परेशानी, इन जगहों पर जाने से पहले रखे खास ध्यान, जानें आज का राशिफल

आज के शुभ मुहूर्त

अगर आप कोई महत्वपूर्ण काम करने की योजना बना रहे हैं, तो अभिजीत मुहूर्त आपके लिए उपयोगी हो सकता है. यह मुहूर्त सुबह 11:55 से दोपहर 12:37 बजे तक रहेगा. इसके अलावा अमृत काल 15 दिसंबर को तड़के 3:59 से 5:46 बजे तक रहेगा, जिसे बेहद शुभ माना जाता है.

अशुभ समय से रखें दूरी

आज राहुकाल शाम 4:08 से 5:26 बजे तक रहेगा. गुलिकाल दोपहर 2:51 से शाम 4:08 बजे तक और यमगंड काल दोपहर 12:16 से 1:33 बजे तक रहेगा. इन समयों में नए या शुभ कार्य शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है.

नक्षत्र की स्थिति

चंद्रमा आज हस्त नक्षत्र में सुबह 8:18 बजे तक रहेंगे. इस नक्षत्र को साहस, मेहनत और बुद्धिमत्ता का प्रतीक माना जाता है. हस्त नक्षत्र में जन्मे या इस नक्षत्र के प्रभाव में किए गए कार्यों में आत्मविश्वास, ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता देखने को मिलती है. इस नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा हैं, जबकि राशि स्वामी बुध देव माने जाते हैं. इसका प्रतीक हाथ या बंद मुट्ठी है, जो कर्मठता और कौशल को दर्शाता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

कुलगाम में आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, लतीफ भट को घेरा; पुलिस ने सरेंडर करने को कहा

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच फिर…

29 minutes ago

8 दिन बाद दूल्हा बनने वाला था करन, घर पहुंचा तिरंगे में लिपटा शव; शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Karan Chaudhary Death: अलीगढ़ के करन चौधरी की 24 नवंबर को शादी होनी थी, लेकिन…

53 minutes ago

दमघोंटू हवा से दिल्ली वालों को थोड़ी राहत…! 300 के नीचे लुढ़का AQI, हट गईं GRAP-3 की पाबंदियां

दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता में लगातार दूसरे दिन सुधार दर्ज किया गया और औसत…

2 hours ago

अगले 7 घंटे 10 राज्यों में तगड़ा तांडव मचाएगा मौसम…! मूसलाधार बारिश और 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती सिस्टम के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा समेत…

3 hours ago

सावधान! आज राहुकाल और शुभ मुहूर्त का बड़ा खेल… आंवला नवमी पर क्या है आज का पंचांग, जानें सही समय

आज 18 नवंबर 2026 को कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर आंवला नवमी यानी…

3 hours ago