आस्था

24 अक्टूबर महागोचर: सूर्य-शुक्र की युति और बुध वक्री चाल से बड़ा उलटफेर! क्या सच में आने वाला है संकट?

Aaj Ka Panchang: आज 24 अक्टूबर 2026 का दिन खगोलीय और ज्योतिषीय हलचल के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होने जा रहा है. इस एक ही दिन तुला राशि में तीन बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं. आइए जानते हैं कि इन ग्रहों के फेरबदल का असल में हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है.

एक ही दिन में हुए तीन बड़े खगोलीय बदलाव(Aaj Ka Panchang)

पंचांग के अनुसार, 24 अक्टूबर को सुबह करीब 9:14 बजे सूर्य और शुक्र एक ही डिग्री पर आ जाएंगे (अंशात्मक युति). इसके तुरंत बाद दोपहर 12:41 बजे बुध ग्रह उलटी चाल यानी वक्री होना शुरू करेंगे, और दोपहर 12:56 बजे सूर्य चित्रा नक्षत्र से निकलकर स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.

अक्सर जब एक ही दिन इतने सारे गोचर होते हैं, तो इंटरनेट पर डर या रातों-रात अमीर बनने जैसे भ्रामक दावे फैलाए जाते हैं. लेकिन ज्योतिष के बुनियादी नियम कहते हैं कि बिना व्यक्तिगत कुंडली देखे, केवल पंचांग की तारीख के आधार पर किसी बड़े त तबाही या छप्परफाड़ लाभ का दावा करना पूरी तरह गलत है.

सूर्य और शुक्र की युति: ईगो और रिश्तों की तकरार

सूर्य और शुक्र पहले से तुला राशि में साथ थे, लेकिन इस दिन दोनों बिल्कुल करीब आ जाएंगे. सूर्य हमारे भीतर के स्वाभिमान, रुतबे और ‘ईगो’ के कारक हैं, जबकि शुक्र प्रेम, दांपत्य जीवन और सुख-सुविधाओं के प्रतीक हैं.

चूंकि तुला राशि शुक्र की राशि है और यहां सूर्य थोड़े कमजोर माने जाते हैं, इसलिए इस युति के प्रभाव से पार्टनरशिप या पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर ‘मेरी बात बड़ी’ वाली बहस छिड़ सकती है. यह समय किसी बड़े नुकसान का नहीं, बल्कि थोड़ा झुककर और समझदारी से अपने रिश्तों को संभालने का है.

बुध वक्री और नक्षत्र परिवर्तन का असर

बुध के वक्री होने से संवाद (Communication) में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होती है. कागजी काम, पैसों के लेन-देन और यात्रा के दौरान दस्तावेज़ों की जांच अच्छे से कर लेनी चाहिए. घबराने के बजाय अपनी प्लानिंग को मजबूत रखना ही समझदारी है.

आपने आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 24 october 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.

Rohit Agrawal

Recent Posts

सूर्य-शुक्र की युति से ग्रहों की चाल में मचेगा भौकाल! इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, कर्क वाले सावधान

24 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार, मेष, वृषभ, तुला और कुंभ राशि के जातकों…

1 hour ago

वृषभ राशि का दैनिक राशिफल: परिवार के साथ बीतेगा अच्छा समय, संतान से मिल सकती है खुशखबरी

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवार के…

1 hour ago