Aaj Ka Panchang: मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण और खास है. उत्तर भारत में प्रचलित पंचांग के अनुसार आज से पवित्र ‘कार्तिक मास’ (Kartik Maas) की शुरुआत हो रही है. इस महीने में स्नान, भगवान विष्णु की आराधना, तुलसी पूजन और शाम को दीपदान करने का विशेष विधान है. आज दोपहर के समय एक साथ दो शक्तिशाली शुभ योग भी बन रहे हैं, जिनका लाभ सुयोग्य कार्यों के लिए उठाया जा सकता है.
आइए जानते हैं आज का पूरा वैदिक पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त:
आज से कार्तिक मास का शुभारंभ हो चुका है. सनातन परंपरा में इस पूरे महीने में सुबह सूर्योदय से पहले स्नान और संध्या के समय मंदिरों व तुलसी के पौधे के पास दीपदान करने की परंपरा है. जो लोग आज सुबह स्नान और पूजा नहीं कर पाए हैं, वे अपनी सुविधा के अनुसार दिन में भगवान की आराधना कर सकते हैं. शाम को घर में दीप प्रज्वलित करने का सबसे उत्तम गोधूलि मुहूर्त शाम 05:40 बजे से शाम 06:06 बजे तक रहेगा.
आज दोपहर 03:39 बजे से दो अत्यंत शुभ योग यानी ‘सर्वार्थ सिद्धि योग’ और ‘त्रिपुष्कर योग’ की शुरुआत हो जाएगी. सर्वार्थ सिद्धि योग अगले दिन यानी 28 अक्टूबर की सुबह 6:30 बजे तक रहेगा, जबकि त्रिपुष्कर योग तड़के 4:06 बजे समाप्त होगा.
हालांकि, ध्यान देने योग्य बात (Aaj Ka Panchang) यह है कि इन दोनों योगों की शुरुआत दोपहर 02:52 से शाम 04:16 बजे के बीच पड़ने वाले ‘राहुकाल’ के दौरान हो रही है. इसलिए किसी भी नए कार्य या शुभ शुरुआत को राहुकाल यानी शाम 4:16 बजे के बाद करना ही श्रेष्ठ रहेगा.
वैदिक पंचांग के अनुसार, आज मंगलवार को कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि सुबह 07:01 बजे तक थी, जिसके बाद द्वितीया तिथि आरंभ हो गई है. नक्षत्रों की बात करें तो दोपहर 03:39 बजे तक भरणी नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद कृत्तिका नक्षत्र शुरू हो जाएगा.
चंद्रमा आज पूरे दिन मेष राशि में संचार करेंगे और रात 09:06 बजे वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. दिन के अन्य मुहूर्तों में अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:42 से दोपहर 12:27 तक और विजय मुहूर्त दोपहर 01:57 से 02:41 तक प्रभावी रहेगा.
आपने आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 27 october 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.
Devshayani Ekadashi: जानिए देवशयनी एकादशी का आध्यात्मिक महत्व, चातुर्मास की शुरुआत, व्रत के नियम और…
UPI Digital Payment: चाय की छोटी-सी दुकान पर लगा एक QR कोड बताता है कि…
Nirjala Ekadashi vrat katha: जानिए निर्जला एकादशी का महत्व, भीम से जुड़ी पौराणिक कथा, व्रत…
असम के गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी के बीच बसे दुनिया के सबसे छोटे नदी द्वीप…
Mohini Ekadashi: मोहिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन धृष्टबुद्धि की कथा सुनने…
Varuthini Ekadashi: वरुथिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन व्रत, पूजा और दान…