Aaj Ka Panchang 9 April 2026: आज 9 अप्रैल 2026 गुरुवार का दिन है. हिंदू पंचांग के अनुसार आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. आज का दिन भगवान विष्णु की आराधना और गुरुवार व्रत के लिए अत्यंत फलदायी माना जा रहा है. आज के दिन दो विशेष शुभ योग- रवि योग और शिव योग बन रहे हैं. रवि योग में किए गए कार्यों से सभी दोषों का नाश होता है क्योंकि इस दौरान सूर्य का प्रभाव सबसे अधिक रहता है.
आज गुरुवार का व्रत रखने वालों को भगवान विष्णु का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए. उन्हें पीले फूल, चने की दाल, गुड़ और तुलसी दल अर्पित करें. आज विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से दांपत्य जीवन में मधुरता आती है और कुंडली में गुरु ग्रह (बृहस्पति) मजबूत होता है, जिससे विवाह के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होती हैं.
तिथि: सप्तमी (रात 09:19 तक, इसके बाद अष्टमी).
नक्षत्र: मूल (सुबह 08:48 तक, फिर पूर्वाषाढ़ा).
योग: परिघ (शाम 05:58 तक, फिर शिव योग).
करण: विष्टि (सुबह 08:12 तक), फिर बव.
चंद्र राशि: धनु.
अगर आप आज कोई शुभ कार्य या विशेष पूजा करना चाहते हैं, तो इन समयों का ध्यान रखें:
विष्णु पूजा का उत्तम समय: सुबह 06:02 से 07:38 के बीच.
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:58 से 12:48 तक (सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त).
रवि योग: सुबह 06:02 से 08:48 तक.
अमृत-सर्वोत्तम चौघड़िया: दोपहर 01:58 से 03:33 तक और शाम 06:43 से रात 08:08 तक.
आपने आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 9 April 2026) आपने पढ़ लिया है . अब धर्म, आध्यात्म से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां किल्क करें.
आज सुबह के समय भद्रा लग रही है, जिसे शुभ कार्यों के लिए वर्जित माना जाता है. वहीं राहुकाल में भी नए काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए.
भद्रा: सुबह 06:02 से 08:12 तक (वास पाताल लोक में).
राहुकाल: दोपहर 01:58 से 03:33 तक.
दिशाशूल: आज दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें. यदि आवश्यक हो, तो दही या जीरा खाकर ही घर से निकलें.
गुरुवार के दिन दान का विशेष महत्व है. आज केसर, हल्दी, चने की दाल, पीले वस्त्र या पीतल के बर्तनों का दान करना आपके भाग्य को चमका सकता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…
Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…
समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…
देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…
Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…
रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…