आस्था

गुप्त नवरात्रि की दस महाविद्याओं का महा-संकट, भूलकर भी राहुकाल में न करें ये काम, वरना…

सनातन परंपरा में आषाढ़ महीने की गुप्त नवरात्रि का एक बहुत बड़ा और बेहद गोपनीय महत्व होता है, लेकिन इस बार साल 2026 की यह नवरात्रि अपने साथ कई दुर्लभ और शक्तिशाली संयोग लेकर आई है. आज यानी 15 जुलाई 2026, बुधवार (Aaj Ka Panchang 15 july 2026) से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का महापर्व शुरू हो रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह नौ दिन तंत्र-मंत्र की साधना, दस महाविद्याओं की आराधना और सोई हुई किस्मत को जगाने के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं.

आज के दिन घटस्थापना करने और देवी मां के गुप्त स्वरूप की पूजा करने से जीवन के बड़े से बड़े संकट, शत्रुओं की साजिशें और कुंडली के अशुभ ग्रहों का साया हमेशा के लिए कट जाता है. आइए जानते हैं आज घटस्थापना का सबसे सटीक समय क्या है.

सुबह 11 बजकर 50 मिनट तक प्रतिपदा तिथि (Aaj Ka Panchang 15 july 2026)

पंचांग की गणना के अनुसार आषाढ़ कृष्ण प्रतिपदा तिथि आज सुबह 11 बजकर 50 मिनट तक रहेगी, जिसके भीतर ही कलश स्थापना का मुख्य कार्य संपन्न किया जाना है. आज का सूर्योदय सुबह 05 बजकर 54 मिनट पर हो चुका है और सूर्यास्त शाम 07 20 मिनट पर होगा. इस बार गृहस्थ जीवन वाले लोग भी अपने घरों में सुख-समृद्धि के लिए कलश स्थापना कर सकते हैं. आज के दिन पुष्य नक्षत्र के साथ हर्षण और वज्र योग का एक बेहद दुर्लभ संयोग बन रहा है. इस महा-संयोग में जो भी जातक सुबह के समय घटस्थापना करता है, उसके घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है.

चौघड़िया मुहूर्त का पूरा टाइम टेबल(Date, Nakshatra & Panchang Details)

गुप्त नवरात्रि के पहले दिन यदि आप कलश स्थापना या कोई विशेष अनुष्ठान करना चाहते हैं, तो चौघड़िया का समय अपनी डायरी में जरूर नोट कर लें. आज सुबह का सबसे उत्तम और शुभ चौघड़िया मुहूर्त सुबह 05 बजकर 33 मिनट से शुरू होकर सुबह 09 बजकर 00 मिनट तक रहेगा.

इसी समय के बीच घटस्थापना का महा-मुहूर्त सुबह 05 बजकर 33 मिनट से सुबह 10 बजकर 09 मिनट तक एक्टिव रहेगा. इसके बाद अगर आप शाम के समय मां दुर्गा और दस महाविद्याओं की गुप्त साधना करना चाहते हैं, तो शाम का शुभ चौघड़िया मुहूर्त रात 08 बजकर 20 मिनट से लेकर रात 11 बजकर 11 मिनट तक प्रभावी रहेगा.

इस समय भूलकर भी न करें पैसों का बड़ा लेन-देन

अमावस्या के बाद शुरू हुई प्रतिपदा की इस पावन तिथि पर जहां शुभ मुहूर्त फलदायी हैं, वहीं एक अशुभ समय ऐसा भी है जब आपको पूरी तरह से सावधान रहना होगा. आज का सबसे खतरनाक राहुकाल दोपहर 12 बजकर 27 मिनट से शुरू होकर दोपहर 02 बजकर 10 मिनट तक रहेगा.

इस समय के दौरान कोई भी नया काम, नया व्यापारिक निवेश या पैसों का लेन-देन भूलकर भी न करें, वरना राहु के अशुभ प्रभाव से धन हानि का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा सुबह 07 बजकर 17 मिनट से सुबह 09 बजकर 00 मिनट तक यमगंड काल रहेगा और सुबह 10 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक गुलिक काल का साया रहेगा.

घी के दीपक में 2 लौंग का अचूक उपाय(Gupt Navratri 2026 Ghatasthapana Muhurat)

आज(Aaj Ka Panchang 15 july 2026)  के ग्रह गोचर की बात करें तो चंद्रमा आज अपनी स्वराशि कर्क में प्रवेश कर चुके हैं, जहां बुध पहले से ही मौजूद हैं. इसके अलावा सूर्य, गुरु और शुक्र की युति मिथुन राशि में बनी हुई है. ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार यदि आपके जीवन में बार-बार बाधाएं आ रही हैं या मानसिक तनाव पीछा नहीं छोड़ रहा है, तो आज शाम की पूजा के समय घी के दीपक में 2 लौंग डालकर अवश्य जलाएं. धार्मिक मान्यता है कि इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा पलक झपकते दूर हो जाती है और सकारात्मक वातावरण बनता है. आज का लकी कलर हरा है, जो आपके हर बिगड़े काम को बना देगा.

आपने आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 15 july 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.

Rohit Agrawal

Recent Posts

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

2 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

40 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

1 hour ago

वृषभ राशि वालों की मेहनत लाएगी रंग, ऑफिस में होगी तारीफ; जीवनसाथी से बहस करने से बचें

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में…

1 hour ago