देश

अगले 60 घंटे कुदरत का अल्टीमेटम! फिर से तूफान, बारिश, वज्रपात और बाढ़ सब एक साथ, IMD का खौफनाक अलर्ट

Weather Update Today: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा और सबसे डरावने बुलेटिन ने पूरे देश के प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा दिया है. देश के कई हिस्सों में सुस्त पड़ चुका मानसून अब बंगाल की खाड़ी में बनने जा रहे एक बेहद शक्तिशाली लो प्रेशर एरिया के कारण दोबारा भयंकर रफ्तार पकड़ने वाला है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 60 घंटे देश के 22 राज्यों के लिए भारी तबाही लेकर आ सकते हैं.

इस मौसमी चक्रव्यूह के कारण केवल मूसलाधार बारिश ही नहीं होगी बल्कि तेज आंधी, आकाशीय बिजली का गिरना, अचानक आने वाली बाढ़ और पहाड़ी इलाकों में भीषण भूस्खलन जैसी कयामत की स्थितियां एक साथ पैदा होने जा रही हैं. जुलाई के इस दूसरे पखवाड़े में मानसून का यह सबसे रौद्र रूप होगा, जो नदियों के किनारे बसे इलाकों से लेकर बड़े शहरों तक को जलमग्न कर देगा.

यूपी के 16 जिलों में आंधी-बारिश का डबल अटैक(Weather Update Monsoon Heavy Rain)

उत्तर प्रदेश में मौसम बहुत तेजी से करवट लेने जा रहा है और मौसम विभाग ने राज्य के पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, हरदोई, शाहजहांपुर, बाराबंकी, लखनऊ, रायबरेली, कानपुर, इटावा, जालौन, बांदा, आगरा, औरैया और हमीरपुर समेत 16 बड़े जिलों में भारी बारिश और आंधी का डबल अलर्ट जारी किया है.

प्रयागराज और उसके आसपास के इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चल सकती हैं. वहीं दूसरी तरफ बिहार में मानसून का तगड़ा पलटवार देखने को मिलेगा, जहां अररिया और किशनगंज में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा समस्तीपुर, वैशाली, दरभंगा और कटिहार समेत दर्जनों जिलों में नदियां उफान पर आ सकती हैं जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा चरम पर पहुंच जाएगा.

दिल्ली-NCR में उमस का खौफनाक टॉर्चर बरकरार(Weather Update Today)

एक तरफ जहां आधे हिंदुस्तान में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है, वहीं देश की राजधानी दिल्ली और पूरे एनसीआर के इलाकों में मानसून की बेवफाई जारी रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में आसमान में केवल बादलों की आवाजाही देखी जाएगी लेकिन व्यापक या भारी बारिश की कोई उम्मीद नहीं है, जिससे लोगों को पसीने वाली उमस और भीषण गर्मी का टॉर्चर झेलना पड़ेगा.

राजस्थान में भी दक्षिण-पश्चिम मानसून फिलहाल पूरी तरह कमजोर बना हुआ है. अगले एक सप्ताह तक जयपुर और जोधपुर जैसे बड़े शहरों में अच्छी बारिश के आसार नहीं हैं, बल्कि बीकानेर, चूरू और श्रीगंगानगर जैसे पश्चिमी हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली धूलभरी आंधी लोगों का जीना मुहाल कर देगी.

बंगाल की खाड़ी के असर से कोलकाता में येलो वॉर्निंग

पश्चिम बंगाल में बंगाल की खाड़ी का सिस्टम सबसे ज्यादा गदर काटने वाला है. अलीपुर मौसम केंद्र ने कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी करते हुए येलो वॉर्निंग लागू कर दी है. यहां 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और समुद्र में ऊंची लहरें उठने की आशंका है. मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां मौसम दो फाड़ हो चुका है.

आईएमडी ने इंदौर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और मंडला समेत मध्य प्रदेश के 17 पूर्वी और पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का भयंकर अलर्ट जारी किया है, जबकि राजधानी भोपाल और सागर जैसे इलाकों में मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई गई है.

ये भी पढ़ें- ‘राम मंदिर से भी बड़ी चोरी’ मौलाना शहाबुद्दीन ने खोली वक्फ बोर्ड की पोल, सीएम योगी को लिखा पत्र

पहाड़ों पर मंडराया लैंडस्लाइड का खतरा

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी रास्तों पर अगले 48 से 60 घंटे के भीतर मौत का साया मंडरा रहा है. मौसम विभाग (Weather Update Today ) ने नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, शिमला और कांगड़ा समेत कई पहाड़ी जिलों में भारी बारिश के साथ चट्टानें खिसकने और फ्लैश फ्लड आने की गंभीर चेतावनी दी है. चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अनावश्यक यात्रा न करने की सख्त सलाह दी गई है.

वहीं पूर्वोत्तर भारत के असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में मूसलाधार बारिश के कारण नदियां पहले ही खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं, जिससे आने वाले दिनों में सड़क संपर्क पूरी तरह टूटने और लाखों लोगों के बाढ़ की चपेट में आने का सबसे बड़ा संकट खड़ा हो गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

PM मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया, रैली में कवर होंगे 1,159 गांव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवा काल को पूरा करने के अवसर…

5 hours ago

संजू-अभिषेक का तूफानी गदर: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा

India Vs Afghanistan T20: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में…

5 hours ago

समुद्र में फ्लेयर्स, हवा में घुसा ड्रोन! रूस की खतरनाक हरकतों पर अलर्ट मोड में NATO और यूरोपीय संघ

Russia Europe Tensions: रूस की ओर से यूरोप में लगातार हो रही 'उकसावे की कार्रवाइयों'…

5 hours ago

‘टक्कर इतनी तेज कि हवा में उछला युवक…’ ग्रेटर नोएडा के मूर्ति चौक पर हुआ दर्दनाक हादसा

ग्रेटर नोएडा के मूर्ति चौक पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे युवक…

6 hours ago

बिहार पुलिस महकमे में क्या पक रहा है? दो शीर्ष अधिकारियों के अचानक छुट्टी पर जाने से मचा हड़कंप

BPSSC Chairman Leave: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व…

6 hours ago