आस्था

Aaj Ka Rashifal 03 October 2025: आज हो रहा है कई ग्रहों का गोचर, नक्षत्रों की चाल से जानें कैसा रहेगा अपना दिन

Aaj Ka Rashifal 03 October 2025: आज 03 अक्टूबर, शुक्रवार को विभिन्न ग्रह अपनी विशिष्ट राशियों में गोचर कर रहे हैं. गुरु मिथुन राशि में, शुक्र सिंह राशि में, और सूर्य कन्या राशि में स्थित हैं. इसके साथ ही, बुध और मंगल तुला राशि में विराजमान हैं, जबकि चंद्रमा मकर राशि में है. अन्य प्रमुख ग्रहों में राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं. आइये जानें इन ग्रह-स्थितियों के प्रभाव से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

मेष राशि

व्यावसायिक सफलता मिलेगी. पिता का साथ मिलेगा. कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी. स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा. प्रेम, संतान की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी. व्यापार अच्छा रहेगा. सूर्य को जल देना शुभ होगा.

वृषभ राशि

भाग्य साथ देगा. रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे. परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी. स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा. प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी रहेगी. व्यापार भी अच्छा रहेगा. काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा.

मिथुन राशि

स्वास्थ्य पर ध्यान दें. प्रेम, संतान भी मध्यम रहेगा. व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय रहेगा. वाहन धीरे चलाएं. कोई रिस्क न लें. काली जी को प्रणाम करना और हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा.

कर्क राशि

जीवनसाथी के साथ भरपूर अच्छा वक्त गुजारेंगे. रंगीन बने रहेंगे. छुट्टी सा महसूस करेंगे. प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी. नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा. शुभ समय रहेगा. लाल वस्तु पास रखें.

सिंह राशि

शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा. गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी. बुजुर्गों का आर्शीवाद रहेगा. स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है. प्रेम, संतान अच्छा रहेगा. व्यापार भी अच्छा रहेगा. पीली वस्तु पास रखें.

कन्या राशि

भावुकता पर नियंत्रण रखें. प्रेम में तू-तू, मैं-मैं संभव है. विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा. बच्चों की सेहत पर ध्यान दें. व्यापार अच्छा रहेगा. शनिदेव को प्रणाम करते रहें.

तुला राशि

गृह कलह के संकेत हैं. भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. प्रेम, संतान अच्छा रहेगा. व्यापार अच्छा रहेगा. थोड़ा स्वास्थ्य पर फिर भी ध्यान देना पड़ेगा. कोई बॅाडी के अंदर रिएक्शन न हो. काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा.

वृश्चिक राशि

पराक्रम रंग लाएगा. रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे. प्रेम, संतान मध्यम रहेगा. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. व्यापार अच्छा रहेगा. लाल वस्तु पास रखें.

धनु राशि

धन आगमन होगा. कुटुंब में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. प्रेम, संतान बहुत अच्छा रहेगा. व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा. हरी वस्तु का दान करें.

मकर राशि

परिस्थितियां अनुकूल हैं. आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे. जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी. स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अत्यंत शुभकारी दिख रहा है. काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा.

आज के पंचांग के लिए यहां क्लिक करें.

कुंभ राशि

चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा. खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी. सर दर्द, नेत्र पीड़ा बनी रहेगी. प्रेम, संतान ठीक-ठाक रहेगा. व्यापार भी अच्छा रहेगा. हरी वस्तु पास रखें.

Aaj Ka Rashifal के अलावा धर्म आध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

मीन राशि

मीन राशि की स्थिति अच्छी है. आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे. पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे. शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. यात्रा का योग बनेगा. स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा. पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

39 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

1 hour ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

2 hours ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 hours ago