आस्था

Aaj Ka Rashifal 10 July: आज चंद्रमा का वृषभ में गोचर, इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Aaj Ka Rashifal 10 July 2025: बुधवार का दिन कई राशियों के लिए विशेष अवसर और नई शुरुआत लेकर आ सकता है. आज चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करेगा, जिससे कुछ लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है, तो कुछ को अपने रिश्तों पर ध्यान देने की ज़रूरत है. मानसिक रूप से शांत रहकर कार्य करने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे. चलिए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार आज का दिन कैसा रहेगा.

मेष (Aries):

आज का दिन मेहनत और व्यस्तता से भरा रहेगा. काम के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है. पुराने रुके काम आज पूरे हो सकते हैं. क्रोध पर नियंत्रण रखें, वरना रिश्तों में तनाव आ सकता है. आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहें.

वृषभ (Taurus):

आज आपकी मेहनत रंग ला सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की के संकेत हैं. पारिवारिक सहयोग मिलेगा.निवेश के लिए दिन ठीक है लेकिन सोच-समझकर कदम उठाएं. सेहत में सुधार महसूस होगा.

मिथुन (Gemini):

आज का दिन सामान्य रहेगा. कोई पुराना मित्र अचानक मिल सकता है जिससे दिन अच्छा बीतेगा. काम में मन कम लगेगा लेकिन जरूरी कार्य पूरे करें. यात्रा के योग हैं, थोड़ी थकान हो सकती है. घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें.

कर्क (Cancer):

आज मन थोड़ा उदास रह सकता है. काम को लेकर उलझनें बनी रहेंगी. आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें. पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी. शाम तक स्थिति बेहतर होगी.

सिंह (Leo):

आज आपकी छवि में निखार आएगा. कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है. धन लाभ के संकेत हैं.

कन्या (Virgo):

छोटे-छोटे प्रयासों से बड़ी सफलता मिल सकती है. घर के किसी सदस्य के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

ये भी पढ़ें- मनकामेश्वर मंदिर में श्रद्धालु नहीं चढ़ा सकेंगे पॉलीथिन और पैकेट से दूध

तुला (Libra):

आज कोई नई योजना बन सकती है. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. रिश्तों में मधुरता बनाए रखने की कोशिश करें. कोई उपहार या शुभ समाचार मिल सकता है. सेहत सामान्य रहेगी.

वृश्चिक (Scorpio):

आपका आत्मविश्वास आज बढ़ा हुआ रहेगा. कामकाज में तरक्की के संकेत हैं. परिवार में किसी पुराने विवाद का हल निकल सकता है. मानसिक तनाव से राहत मिलेगी. सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है.

धनु (Sagittarius):

आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है. मेहनत का फल मिलने वाला है. परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा. किसी धार्मिक कार्य में भाग ले सकते हैं. पैसों के मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं.

मकर (Capricorn):

आज कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में परिश्रम बढ़ेगा और परिणाम भी मिलेंगे. जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है, संवाद से हल निकालें. पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है. मानसिक तनाव से बचें.

कुंभ (Aquarius):

आज का दिन सकारात्मक रहेगा. आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे. कोई रुका हुआ काम बन सकता है. स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार रहेगा. परिवार के साथ समय बिताना सुकून देगा.

मीन (Pisces):

आज आपके नए विचार फायदेमंद साबित हो सकते हैं. नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग हैं. परिजनों से सहयोग मिलेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. धन से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय आज न लें.


ये भी पढ़ें- गुरु पूर्णिमा विशेष: कैसे वापस पाएं गुरु-शिष्य परंपरा और खोई प्रतिष्ठा?


-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

8 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

20 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

58 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

1 hour ago