आस्था

15 अगस्त को 3 राशियों की लगेगी लॉटरी! गुरु-बुध की दुर्लभ युति, जानें आज का अपना भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 15 August 2026: आज 15 अगस्त 2026 (स्वतंत्रता दिवस) का दिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद दुर्लभ और खास रहने वाला है! आज कर्क राशि में गुरुदेव और बुधदेव की लगभग सटीक युति बन रही है, जो गहन ज्ञान, सटीक निर्णय क्षमता और गुरु-तुल्य मार्गदर्शन का अद्भुत योग निर्मित कर रही है.

हालांकि, बुधदेव के अस्त होने से इसका शुभ प्रभाव धीरे-धीरे सामने आएगा. वहीं, चंद्रदेव और शुक्रदेव कन्या राशि में एक साथ आकर भावनाओं में व्यावहारिकता घोल रहे हैं. आइए जानते हैं कि इस दुर्लभ ग्रह गोचर का आपकी राशि पर क्या असर होने वाला है!

मेष, वृषभ और मिथुन: गुस्से और उतावलेपन पर लगाएं ब्रेक(Aaj Ka Rashifal 15 August 2026)

मेष: वाणी और व्यवहार में आक्रामकता आ सकती है. अपने लहजे और गुस्से पर कंट्रोल रखें, वरना भाई-बहनों से विवाद हो सकता है. (शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 8)

वृषभ: पैसे कमाने के चक्कर में जल्दबाजी और उतावलापन नुकसान करा सकता है. सही-गलत का ध्यान रखें और खर्चों पर हाथ रोकें. (शुभ रंग: गुलाबी, शुभ अंक: 2)

मिथुन: आक्रामक रवैये और जल्दबाजी में बहस से बचें. घर में किसी सदस्य की बेजह आलोचना करने से रिश्तों में दरार आ सकती है. (शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 11)

कर्क, सिंह और कन्या: चमकेगा ज्ञान और झलकेगा शाही अंदाज

कर्क: आपकी राशि में गुरु-बुध की युति से आपका ज्ञान लोगों को प्रभावित करेगा. आपकी बातें दूसरों को सोचने पर मजबूर करेंगी. (शुभ रंग: क्रीम, शुभ अंक: 5)

सिंह: मन अध्यात्म और आत्मनिरीक्षण की तरफ झुकेगा. आर्थिक मामलों में व्यावहारिक नजरिया रखकर निवेश की योजना बनाएं. (शुभ रंग: मैरून, शुभ अंक: 1)

कन्या: राशि में चंद्र-शुक्र की युति से व्यक्तित्व में शाही अंदाज और भावुकता रहेगी. करियर में काम को तेजी से निपटाने में सफल रहेंगे. (शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 9)

तुला, वृश्चिक और धनु: वर्क प्रेशर से रहें सावधान!

तुला: कार्यस्थल पर आपके ज्ञान और काम की जमकर तारीफ होगी. हालांकि, परिणाम तुरंत न दिखें तो धैर्य बनाए रखें. (शुभ रंग: सुनहरा, शुभ अंक: 3)

वृश्चिक: दोस्तों के मामलों में व्यावहारिकता बरतें. जीवनसाथी से गंभीर विषयों पर सकारात्मक बातचीत हो सकती है. (शुभ रंग: नारंगी, शुभ अंक: 7)

धनु: ऑफिस का वर्क प्रेशर और फ्रस्ट्रेशन घर न लाएं, वरना पार्टनर से बेवजह बहस हो सकती है. बड़े खर्चों को फिलहाल टाल दें. (शुभ रंग: आसमानी नीला, शुभ अंक: 10)

ये भी पढ़ें: क्यों चढ़ाते हैं शिवलिंग पर जल? जानिए समुद्र मंथन और नीलकंठ का रहस्य

मकर, कुंभ और मीन: जीवनसाथी का मिलेगा साथ

मकर: बिजनेस पार्टनर या जीवनसाथी से करियर को नई ऊंचाई पर ले जाने का धांसू आइडिया मिल सकता है. पैसों के मामले में सतर्क रहें. (शुभ रंग: काला, शुभ अंक: 4)

कुंभ: सेहत और अपनी दिनचर्या में सुधार का सही समय है. पुरानी आदतों को छोड़ हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं. (शुभ रंग: नीला, शुभ अंक: 6)

मीन: विलासिता और ऐशो-आराम की चीजों की तरफ मन भागेगा. लाइफ पार्टनर से पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे ऊर्जा बनी रहेगी. (शुभ रंग: पीला/गहरा, शुभ अंक: 9)

आपने आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 15 August 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.

Rohit Agrawal

Recent Posts

राम-सीता विवाह की तिथी विवाह पंचमी, फिर क्यों नहीं होती इस दिन शादी?

पंचांग के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था.…

35 minutes ago

देश के विकास को लगेंगे पंख! मोदी सरकार ने दी दो बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, जानें तमिलनाडु और असम को क्या-क्या मिला?

केंद्र सरकार ने देश की परिवहन और कनेक्टिविटी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दो…

53 minutes ago

NDA हुआ ‘संपूर्ण’ तो INDIA हुआ कमजोर? 2 साल में 4 दल जुड़े, 2 दल छूटे, अब 39 बनाम घटता कुनबा

शिरोमणि अकाली दल की एनडीए में घर वापसी से बीजेपी को पंजाब में नई ताकत…

58 minutes ago

AstroSage के ‘रहस्य वेद’ का बूम, आय में 700% उछाल; Gen-Z को लेकर दिए गजब आंकड़े

AstroSage AI Rahasya Ved Report: एस्ट्रोसेज कुंडली का AI ज्योतिषी 'रहस्य वेद' 10 लाख फॉलोअर्स…

1 hour ago

लखनऊ में ED के नए ‘प्रवर्तन भवन’ की रखी गई नींव, 2029 तक पूरा होगा निर्माण

लखनऊ में ED के नए कार्यालय ‘प्रवर्तन भवन’ का भूमि पूजन और शिलान्यास संपन्न हुआ.…

1 hour ago