आस्था

Aaj Ka Rashifal 15 September 2025: आज इन 5 राशियों की किस्मत चमकेगी, कार्यक्षेत्र में सफलता और रिश्तों में प्यार बढ़ेगा

Aaj Ka Rashifal 15 September 2025: आज 15 सितंबर सोमवार का दिम है और आज आपका दिन वाकी दिनों के मुकाबले काफी आसान और सरल रहने वाला है. अगर आप सोच रहे हैं कि आज कामकाज, पैसा, सेहत और रिश्तों के मामले में किस्मत आपका कितना साथ देगी, तो यह जानकारी आपके लिए है. चलिए जानते हैं 12 राशियों का आज का हाल.

मेष

आज का दिन आपके लिए तरक्की वाला साबित हो सकता है. दफ्तर में मेहनत का फल मिलेगा और सीनियर्स आपसे खुश रहेंगे. पैसे के मामले में थोड़ी राहत मिलेगी, पुराना रुका पैसा भी वापस आ सकता है. सेहत सामान्य रहेगी लेकिन ज्यादा थकान से बचें. घर-परिवार में सुकून का माहौल रहेगा.

वृषभ

आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. कामकाज में नए मौके मिलेंगे और पुरानी परेशानियों का हल निकल सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और व्यापार में फायदा दिख रहा है. सेहत को लेकर सजग रहें, खान-पान पर ध्यान दें. परिवार में सहयोग और अपनापन मिलेगा.

मिथुन

आज आपकी बातचीत और समझदारी सबको प्रभावित करेगी. दिमाग में नई योजनाएँ आएँगी और काम में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. आर्थिक मामलों में सावधानी रखें, जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. सेहत सामान्य है लेकिन तनाव से दूर रहें. परिवार के साथ समय बिताना सुकून देगा.

कर्क

आज मेहनत रंग लाएगी. सहकर्मियों और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा. कारोबार या नौकरी दोनों में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं. पैसों के लिहाज से दिन बेहतर है. सेहत में थोड़ी थकान रह सकती है लेकिन गंभीर चिंता की बात नहीं. परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा.

सिंह

आज का दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है. कामकाज में सफलता और मान-सम्मान मिलने की संभावना है. आर्थिक लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं. सेहत बेहतर रहेगी और ऊर्जा बनी रहेगी. परिवार में किसी शुभ काम की चर्चा हो सकती है और रिश्तों में मधुरता आएगी.

ये भी पढ़ें- पितृ पक्ष 21 सितंबर तक: किसी मृत व्यक्ति की संतान न हो तो पत्नी कर सकती है श्राद्ध, पत्नी भी न हो तो कुटुंब लोग कर सकते हैं धूप-ध्यान

कन्या

आज आप थोड़े व्यस्त रहेंगे लेकिन मेहनत का पूरा फल मिलेगा. कामकाज में नई जिम्मेदारियाँ आ सकती हैं. पैसों को लेकर सतर्क रहना होगा, फिजूल खर्च से बचें. सेहत थोड़ी ढीली रह सकती है, आराम की जरूरत है. घर-परिवार में किसी सदस्य की मदद करनी पड़ सकती है.

तुला

आज आपके लिए भाग्य का साथ रहेगा. अटके काम पूरे होंगे और नए अवसर हाथ लगेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ हो सकता है. सेहत के मामले में दिन अच्छा है. परिवार और रिश्तों में नजदीकियाँ बढ़ेंगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.

वृश्चिक

आज का दिन मेहनत और परिणाम का है. जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी. कारोबारियों के लिए लाभ का समय है. पैसों के लिहाज से दिन शुभ रहेगा. सेहत अच्छी रहेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा. घर-परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा और आपका सम्मान बढ़ेगा.

धनु

आज आपके लिए मिलाजुला दिन रहेगा. कामकाज में थोड़ी मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम ठीक मिलेंगे. पैसों के मामले में संतुलन बनाए रखना जरूरी है. सेहत में हल्की थकान हो सकती है. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और रिश्तों में मिठास बनी रहेगी.

मकर

आज आपके लिए शुभ समाचार आने की संभावना है. नौकरी या व्यापार में अच्छा फायदा मिलेगा. पैसों के मामले में स्थिति मजबूत होगी. सेहत सामान्य है लेकिन दिनचर्या संतुलित रखना जरूरी है. परिवार में प्यार और अपनापन बढ़ेगा और पुराने मतभेद खत्म होंगे.

कुंभ

आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी. काम में तरक्की होगी और आपकी योजनाएँ सफल होंगी. आर्थिक लाभ के योग हैं. सेहत अच्छी रहेगी और ऊर्जा बनी रहेगी. परिवार के साथ समय अच्छा गुज़रेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी.

मीन

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा. कामकाज में नई सफलता मिलेगी और लोग आपकी तारीफ करेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश से फायदा हो सकता है. सेहत बढ़िया रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के साथ अच्छा समय गुज़रेगा और संबंध मजबूत होंगे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

11 minutes ago

‘जाणता राजा’ महानाटक में पहुंचे अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा: जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को बताया ‘नए मुगल’

'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…

39 minutes ago

कांग्रेस के महारैली पर भड़के व्यापारी, बोले- नहीं टला तो होगा आंदोलन

1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…

57 minutes ago

ऑपरेशन चक्र-2 में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी दबोचे

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…

1 hour ago

गुजरात के नमक के मैदानों में कमाल कर रहीं ‘सोलर महिलाएं’, डीजल से मुक्ति दिलाकर खुद बन रही आत्मनिर्भर

गुजरात के नमक के मैदानों में 'सोलर महिलाएं' डीजल पंपों का विकल्प बनकर उभर रही…

1 hour ago

सिर्फ 15 घंटे का AI मॉड्यूल बदलेगा सरकारी स्कूल के बच्चों की सोच, बिना कोडिंग के बनेंगे फ्यूचर के प्रॉब्लम सॉल्वर

15 घंटे का AI लर्निंग मॉड्यूल सरकारी स्कूल के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग…

2 hours ago