खेल

India vs Pakistan Match: यह जीत सेना के लिए…, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ऑपरेशन सिंदूर के जांबाजों को समर्पित की पाकिस्तान पर भारत की जीत

India vs Pakistan Match: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रविवार को एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ मिली बड़ी जीत को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहादुरी दिखाने वाले सेना के जवानों को समर्पित किया है. भारतीय कप्तान ने पहलगाम आतंकी हमले में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े होने की प्रतिबद्धता भी जताई.

सूर्यकुमार यादव का जन्मदिन, पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत और उसमें उनकी फिनिशर वाली पारी. भारतीय कप्तान के लिए मैच का दिन बेहद यादगार रहा. मैच के बाद पुरस्कार समारोह के लिए जब वह आए तो संजय मांजरेकर ने ‘हैप्पी बर्थ डे’ कहते हुए उनका स्वागत किया.

भारत को दिया रिटर्न गिफ्ट

जन्मदिन के लग रहे नारों के बीच भारतीय कप्तान ने कहा कि भारत को रिटर्न गिफ्ट देकर अच्छा लग रहा है. हम ऐसी ही जीत की सोच रहे थे. मैं अंत तक रुककर बल्लेबाजी करना चाहता था. हमारे लिए यह मैच सिर्फ एक मैच की तरह ही था. हम सभी विरोधियों के लिए एक जैसी तैयारी करते हैं. चैंपियंस ट्रॉफी हमने इसी मानसिकता से जीता था.

सूर्यकुमार यादव ने कहा,

यह सही समय है और मैं बस कुछ कहना चाहता हूं. हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं और अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं. इस जीत को अपने सभी सशस्त्र बलों को समर्पित करना चाहते हैं, जिन्होंने बहुत बहादुरी दिखाई. आशा है कि वे हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे और हमें जब भी मैदान पर मौका मिलेगा, उन्हें मुस्कुराने की वजह देंगे.

बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. कुलदीप ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए थे.

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का किया था फैसला

मैच की बात करें तो पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पाकिस्तान 20 ओवर में 9 विकेट पर 127 रन बना सकी थी. पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने 40 और शाहीन अफरीदी ने नाबाद 33 रन बनाए.

ये भी पढ़ें- IND vs PAK, Asia Cup 2025 Live: एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को दी पटखनी, लो स्कोरिंग मैच में 7 विकेट से हराया

अक्षर पटेल ने निकाले 2 विकेट

भारत के लिए कुलदीप यादव के अलावा अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए. जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 और वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिए. हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 34 रन देकर 1 विकेट लिए.

पाकिस्तान से मिले 128 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार शुरुआत की और शाहीन अफरीदी को पहली दो गेंदों पर चौका और छक्का लगाकर अपनी क्लास दिखा दी. शर्मा ने 13 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 31 रन बनाए. गिल 7 गेंद पर 10, तिलक वर्मा 31 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हुए. भारत के लिए कप्तान सूर्य कुमार यादव ने 37 गेंद पर नाबाद 47 रन बनाकर मैच फिनिश किया. उन्होंने छक्का लगातार जीत दिलायी. शिवम दुबे 10 रन पर नाबाद रहे. भारतीय टीम ने 15.5 ओवर में 3 विकेट पर 131 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीता.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

12 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

36 minutes ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

55 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

59 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

1 hour ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

1 hour ago