आस्था

धनु संक्रांति पर बना संयोग! 6 राशियों को धन लाभ, सूर्य के गोचर और चंद्रमा का संतुलन से किसे हानि? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 December 2025 Hindi: 16 दिसंबर 2025 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है. आज सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिसे धनु संक्रांति कहा जाता है. इसी के साथ खरमास की शुरुआत भी हो रही है. चंद्रमा तुला राशि में स्थित हैं, जिससे रिश्तों, फैसलों और भावनात्मक संतुलन पर खास असर पड़ेगा. मंगल धनु में ऊर्जा दे रहे हैं, जबकि मिथुन में वक्री गुरु पुराने फैसलों पर दोबारा सोचने का संकेत दे रहे हैं.

आज का दिन कुछ राशियों के लिए छप्परफाड़ लाभ, तो कुछ के लिए संयम और समझदारी की परीक्षा लेकर आया है. नौकरी, व्यापार, प्रेम, धन और स्वास्थ्य हर क्षेत्र में ग्रहों का अलग-अलग असर देखने को मिलेगा. ऐसे में भावुक होकर निर्णय लेना नुकसानदेह हो सकता है, जबकि संतुलित सोच आपको आगे बढ़ा सकती है. आइये पढ़ें Aaj Ka Rashifal

मेष राशि का राशिफल (Aries horoscope)

आज सूर्य आपके भाग्य भाव को सक्रिय कर रहे हैं, जिससे करियर, पढ़ाई और यात्रा से जुड़े मामलों में नए मौके मिल सकते हैं. नौकरी में उन्नति के संकेत हैं, लेकिन जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें. चंद्रमा साझेदारी और रिश्तों में संतुलन बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं. व्यापारियों को नए प्रस्ताव मिल सकते हैं. प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

  • भाग्य: 65%
  • शुभ रंग: लाल
  • शुभ अंक: 9
  • उपाय: शिव जी का जलाभिषेक करें

वृषभ राशि का राशिफल (Taurus horoscope)

आज का दिन आपके लिए थोड़ा सावधानी भरा है. सूर्य अष्टम भाव में हैं, इसलिए स्वास्थ्य और गोपनीय मामलों पर ध्यान दें. छुपे शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए अपनी योजनाएं सीमित लोगों से साझा करें. व्यापार में स्थिरता रहेगी और प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी. धन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं.

  • भाग्य: 55%
  • शुभ रंग: सफेद
  • शुभ अंक: 4
  • उपाय: शिवलिंग पर जल और तिल अर्पित करें

मिथुन राशि का राशिफल (Gemini horoscope)

आज विद्यार्थियों और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन है. सूर्य और चंद्रमा की स्थिति रिश्तों और पढ़ाई दोनों में लाभ दे रही है. हालांकि भावुक होकर कोई बड़ा फैसला न लें. व्यापार में नया काम शुरू करने का योग है. प्रेम जीवन में खुशखबरी मिल सकती है.

  • भाग्य: 65%
  • शुभ रंग: हरा
  • शुभ अंक: 5
  • उपाय: हनुमान जी की उपासना करें

कर्क राशि का राशिफल (Cancer horoscope)

आज घर-परिवार से जुड़े मामलों में हल्का तनाव रह सकता है, लेकिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. संपत्ति या वाहन से जुड़ा फैसला अनुकूल रह सकता है. स्वास्थ्य में सुधार होगा. व्यापार में नए प्रोजेक्ट मिलने के संकेत हैं. प्रेम जीवन सामान्य रहेगा.

  • भाग्य: 65%
  • शुभ रंग: सफेद
  • शुभ अंक: 2
  • उपाय: शिव मंदिर में जल चढ़ाएं

सिंह राशि का राशिफल (Leo horoscope)

आज आपका पराक्रम और आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा. व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं, लेकिन अनावश्यक तनाव से बचें. छात्रों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा. अपनों का साथ मिलेगा और सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

  • भाग्य: 65%
  • शुभ रंग: नारंगी
  • शुभ अंक: 1
  • उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें

कन्या राशि का राशिफल (Virgo horoscope)

आज धन आगमन के प्रबल योग हैं. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे. व्यापार में अचानक लाभ संभव है. प्रेम जीवन और संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है.

  • भाग्य: 65%
  • शुभ रंग: पीला
  • शुभ अंक: 6
  • उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें

तुला राशि का राशिफल (Libra horoscope)

चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं, जिससे आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. बड़े फैसले लेने से पहले गहराई से सोचें. प्रेम जीवन में मधुरता और यात्रा के योग हैं. स्वास्थ्य और व्यापार दोनों मजबूत रहेंगे.

  • भाग्य: 75%
  • शुभ रंग: सफेद
  • शुभ अंक: 7
  • उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें

वृश्चिक राशि का राशिफल (Scorpio horoscope)

आज खर्च बढ़ सकता है और मन थोड़ा उदास रह सकता है. आंखों या स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी संभव है. हालांकि व्यापार ठीक रहेगा और करियर में रुकावटें दूर हो सकती हैं. प्रेम जीवन मध्यम रहेगा.

  • भाग्य: 60%
  • शुभ रंग: लाल
  • शुभ अंक: 8
  • उपाय: दुर्गा माता की उपासना करें

धनु राशि का राशिफल (Sagittarius horoscope)

आज का दिन आपके लिए खास है क्योंकि सूर्य आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं. आत्मविश्वास और ऊर्जा में जबरदस्त वृद्धि होगी. यात्रा, निवेश और व्यापार में लाभ मिलेगा. प्रेम और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा.

  • भाग्य: 65%
  • शुभ रंग: पीला
  • शुभ अंक: 12
  • उपाय: धार्मिक पुस्तकें दान करें

मकर राशि का राशिफल (Capricorn horoscope)

आज कोर्ट-कचहरी या विवादित मामलों में विजय मिल सकती है. करियर में प्रगति होगी और राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा.

  • भाग्य: 60%
  • शुभ रंग: नीला
  • शुभ अंक: 10
  • उपाय: शिव जी की आराधना करें

कुंभ राशि का राशिफल (Aquarius horoscope)

आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा. नौकरी और व्यापार में तरक्की के संकेत हैं. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी. टीमवर्क से बड़ा लाभ मिलेगा. प्रेम जीवन सामान्य रहेगा.

  • भाग्य: 65%
  • शुभ रंग: हरा
  • शुभ अंक: 11
  • उपाय: उड़द दान करें

मीन राशि का राशिफल (Pisces horoscope)

आज परिस्थितियां थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. काम में रुकावटें आएंगी, लेकिन धैर्य से काम लें. व्यापार सामान्य रहेगा और करियर में धीरे-धीरे सुधार होगा.

  • भाग्य: 75%
  • शुभ रंग: पीला
  • शुभ अंक: 3
  • उपाय: ऊनी वस्त्र दान करें

Rashifal के अलावा धर्म अध्यात्म की खबरों के लिए यहां क्लिक करें.

आज के राशिफल का सार (Aaj Ka Rashifal 16 December 2025)

16 दिसंबर 2025 का दिन योग और संयोग दोनों का मिश्रण है. जहां कुछ राशियों (aaj ka rashifal in hindi) के लिए यह दिन उन्नति और लाभ लेकर आया है, वहीं कुछ को संयम और समझदारी से चलने की सलाह देता है. भावनाओं में बहने के बजाय संतुलन बनाए रखा गया तो यह दिन भविष्य की दिशा तय कर सकता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

21 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

31 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

32 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

59 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

1 hour ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

1 hour ago